फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Uttarakhand People Demand for making capital Gairsain

उत्तराखंड के लोगों में गुस्सा, गैरसैंण राजधानी बनाने की मांग को लेकर फूंका सरकार का पुतला

Mon, 15 Jul 2019 09:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2019 09:36 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand People Demand for making capital Gairsain
गैरसैंण में आंदोलनकारियों पर दर्ज मुकदमों को वापस नहीं लेने से नाराज संघर्ष समिति के सदस्यों ने ? - फोटो : KARNPRYAG
गैरसैंण। स्थायी राजधानी संघर्ष समिति के सदस्यों ने आंदोलनकारियों पर दर्ज हुए मुकदमों के विरोध में सोमवार को गैरसैंण में जुलूस निकालकर सरकार का पुतला दहन किया। गुस्साए लोगों ने कहा कि जब तब आंदोलनकारियों पर दर्ज मुकदमे वापस नहीं लिये जाते, आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने गैरसैंण को स्थायी राजधानी घोषित करने की मांग की।
विज्ञापन

गैरसैंण में स्थायी राजधानी और 38 आंदोलनकारियों पर दर्ज हुए मुकदमों का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पूरे गैरसैंण क्षेत्र के लोगों में सरकार के खिलाफ रोष है। सोमवार को राजधानी संघर्ष समिति के सदस्य मुख्य बाजार में एकत्रित हुए और जोरदार नारेबाजी करने के साथ सरकार का पुतला दहन किया। लोगों को संबोधित करते हुए केएस बिष्ट ने कहा कि जन भावनाओं के साथ राज्य सरकार को किसी भी हाल में खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट, केएस बिष्ट, सुरेन्द्र बिष्ट, धनीराम, व्यापार संघ अध्यक्ष सुरेंद्र बिष्ट, धूमा देवी, कमला पंवार, सरोज शाह, बिरेंद्र लाल, नंदन नेगी, मंगला देवी, साशी देवी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed