फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Urban development demands answers from municipalities on dumping garbage in hill slopes

Chamoli News: पहाड़ी ढलानों में कूड़ा डंप करने पर शहरी विकास ने पालिकाओं से मांग जवाब

Sat, 04 May 2024 07:50 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sat, 04 May 2024 07:50 PM IST
विज्ञापन
Urban development demands answers from municipalities on dumping garbage in hill slopes
नमामि गंगे की टीम ने किया श्रीनगर से जोशीमठ तक डंपिंग जोन का ऑडिट
विज्ञापन

कहीं भी व्यवस्थित ढंग से नहीं किया गया था कूड़ा डंप

गोपेश्वर। चारधाम यात्रा मार्ग पर स्थित शहरी क्षेत्रों में कूड़ा निस्तारण की समुचित व्यवस्था नहीं होने से नगर का कूड़ा हाईवे किनारे डंप किया जा रहा है। इससे अलकनंदा भी दूषित हो रही है। हाल ही में नमामि गंगे परियोजना निदेशक की ओर से कराए गए ऑडिट के बाद शहरी विकास निदेशालय की ओर से श्रीनगर से लेकर जोशीमठ तक के नगर पालिकाओं को अनियमित ढंग से किए जा रहे कूड़ा डंपिंग पर सात मई तक जवाब मांगा गया है।

राज्य स्वच्छ गंगा मिशन, नमामि गंगे की टीम की ओर से जगह-जगह नगर क्षेत्रों में ठोस अपशिष्ट पर ग्राउंड रिपोर्ट तैयार की गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि श्रीनगर, रुद्रप्रयाग, गौचर, कर्णप्रयाग, नंदप्रयाग, चमोली, पीपलकोटी और जोशीमठ नगर पालिका परिषद की ओर से ठोस अपशिष्ट का उचित प्रबंधन नहीं किया गया है।
विज्ञापन

कूड़े का निस्तारण अलकनंदा नदी के ठीक ऊपर से किया जा रहा है। शहरी विकास निदेशालय की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि नमामि गंगे की ओर से बीते 10 अप्रैल तक किए गए ऑडिट में कहा गया कि शहर के कूड़े को पहाड़ी की ढलान पर निस्तारित किया जा रहा है और जलाया जा रहा है। पूर्व में कई बार कहा गया है कि कूड़े को किसी भी सूरत में डंप न किया जाए और न ही जलाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कूड़ा जलाए जाने की जानकारी होने पर 5000 से 25000 रुपये का जुर्माना भी लगाया जाए। पहाड़ी की ढलान में कूड़ा निस्तारित करना घोर आपत्तिजनक है और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2016 शासनादेश का उल्लंघन है। शहरी विकास निदेशालय के अपर निदेशक डॉ. ललित नारायण मिश्र ने बदरीनाथ नगर पंचायत को छोड़कर श्रीनगर से जोशीमठ तक के नगर पंचायत व नगर पालिका के अधिशासी अधिकारियों से सात मई तक जवाब मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed