फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Unseasonal vegetable production will double the income of farmers

बेमौसमी सब्जी उत्पादन से होगी कृषकों की आय दोगुनी

Mon, 21 Mar 2022 06:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 06:48 PM IST
विज्ञापन
Unseasonal vegetable production will double the income of farmers
अल्मोड़ा में कृषि उपकरणों का प्रशिक्षण लेने के बाद लौटीं चमोली की स्वयं सहायता समूह की महिलाएं। ? - फोटो : GOPESHWAR
नीती-औली स्वायत्त सहकारिता समिति, सनराइज ग्रोवर स्वायत्त सहकारिता और बांगर स्वायत्त सहकारिता से जुड़ी महिलाओं और पुरुषों ने अल्मोड़ा में पांच दिनों तक कृषि, कृषि उपकरणों और फल-सब्जी उत्पादन का प्रशिक्षण लिया। नाबार्ड (राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक) की ओर से दिए गए इस प्रशिक्षण में मशरूम उत्पादन के बारे में भी जानकारी दी गई। प्रशिक्षकों ने कहा कि पॉली हाउस में बेमौसमी सब्जी उत्पादन से कृषक अपनी आय को दोगुनी कर सकते हैं।
विज्ञापन

विवेकानंद इंस्टीट्यूट अल्मोड़ा में प्रशिक्षक डा. अमित कुमार, डा. राजेश और कार्यक्रम समन्वयक डा. भास्कर पांडे ने महिलाओं को मशरूम उत्पादन के साथ ही शहद बनाने, खेतों में कीड़े-मकोड़े के नियंत्रण, फूड प्रोसेसिंग, क्रॉप पैटर्न, पेयजल संरक्षण, कृषि यंत्र आदि के बारे में जानकारी दी। डा. अमित कुमार ने कहा कि बेमौसमी सब्जी उत्पादन कृषकों की आय दोगुनी करने में बेहतर स्वरोजगार बन रहा है। श्रीनंदा देवी महिला लोक विकास समिति की सचिव डा. किरन पुरोहित ने बताया कि प्रशिक्षण में नीती, मलारी, सुकी, झेलम, बगोली, कोल्सों गांव के 28 महिलाएं व पुरुषों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed