फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Union Minister of State Kapil Moreshwar visited Badri-Kedar

Chamoli News: केंद्रीय राज्य मंत्री कपिल मोरेश्वर ने किए बदरी-केदार के दर्शन

Thu, 02 Nov 2023 05:50 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Thu, 02 Nov 2023 05:50 PM IST
विज्ञापन
Union Minister of State Kapil Moreshwar visited Badri-Kedar
केंद्रीय राज पंचायत मंत्री कपिल मोरेश्वर ने किये  बदरीनाथ जी&nbsp
फोटो
विज्ञापन

जोशीमठ/रुद्रप्रयाग। केंद्रीय पंचायतीराज राज्य मंत्री कपिल मोरेश्वर पाटिल बृहस्पतिवार को परिवार के साथ धाम पहुंचे और बदरी-केदार के दर्शन किए। उनके साथ मुंबई के सांसद मनोज कोटक भी थे।

बृहस्पतिवार को केंद्रीय मंत्री कपिल मोरेश्वर पाटिल सुबह 8 बजे हेलिकॉप्टर से केदारनाथ पहुंचे। बीकेटीसी के कार्याधिकारी रमेश चंद्र तिवारी ने उनका स्वागत किया। इसके बाद केंद्रीय मंत्री मोरेश्वर व सांसद मनोज ने बाबा केदार के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने श्रद्धालुओं से बातकर यात्रा की जानकारी ली। उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ फोटो भी खिंचवाई। इसके बाद वह बदरीनाथ पहुंचे। यहां बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने उनका स्वागत किया। दर्शनों के बाद उन्हें भगवान का प्रसाद और अंगवस्त्र भेंट किए गए। इस दौरान धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, मंदिर के अधिकारी राजेंद्र चौहान और मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed