फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Unfortunate not to hold budget session in Bharadisain - Harish Rawat

भराड़ीसैंण में बजट सत्र न कराना दुर्माग्यपूर्ण- हरीश रावत

Wed, 15 Jun 2022 08:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 08:33 PM IST
विज्ञापन
Unfortunate not to hold budget session in Bharadisain - Harish Rawat
ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में बजट सत्र आहूत न करने के विरोध में बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भराड़ीसैंण विधानसभा परिसर पहुंचे और प्रदर्शन कर सांकेतिक उपवास किया। उन्होंने कहा कि गैरसैंण में बजट सत्र आहूत करने की घोषणा के बाद चारधाम यात्रा का बहाना बनाकर भराड़ीसैंण में बजट सत्र न करना हम उत्तराखंडियों के लिए दुर्भाग्यपूर्ण निर्णय है। चारधाम यात्रा तो हर साल समय पर होगी, लेकिन इसका अर्थ यह तो नहीं कि ग्रीष्मकालीन राजधानी में सत्र ही न हो।
विज्ञापन

बुधवार को पूर्व सीएम हरीश रावत ने पहले रामलीला मैदान में वीरचंद्र सिंह गढ़वाली की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया इसके बाद वह समर्थकों के साथ ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण के विस परिसर में प्रदर्शन कर उपवास कर बैठ गए। उन्होंने भाजपा पर गैरसैंण व भराड़ीसैंण की उपेक्षा करने का आरोप लगाते हुए धामी सरकार को पहाड़ विरोधी करार दिया। कहा कि गैरसैंण के विकास के लिए सड़क, शिक्षा, पेयजल, स्वास्थ्य, शहरी विकास आदि के लिए जो रोडमैप तैयार कर उसके लिए पर्याप्त वित्तीय व्यवस्था की आधारशिला रखी थी, आज भाजपा सरकार ने उसे ध्वस्त कर दिया है। करीब दो घंटे तक धरने के बाद वह कर्णप्रयाग के लिए रवाना हो गए। इस दौरान उनके साथ पूर्व विस अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, चमोली कांग्रेस जिलाध्यक्ष बीरेंद्र रावत, प्रदेश सचिव मुकेश नेगी, प्रदेश महामंत्री हरिकृष्ण भट्ट, एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष मोहन भंडारी, केएस बिष्ट, कृष्णा नेगी, सुरेंद्र बिष्ट, राजेंद्र सगोई, जसवंत चौहान, गोपाल चौहान और रायसिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed