फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Under construction road debris entered houses and farms

घरों और खेतों में घुसा निर्माणाधीन मार्ग का मलबा

Sun, 13 Jun 2021 07:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jun 2021 07:21 PM IST
विज्ञापन
Under construction road debris entered houses and farms
खनसर घाटी के झुमाखेत गांव में बारिश के कारण निर्माणाधीन मार्ग का मलबा ग्रामीणों के घरों और खेतों में जा घुसा। शुक्रवार रात को घरों में घुसे मलबे के बारे में लोगों ने नायब तहसीलदार को बताया तो रविवार को उन्होंने मौके पर आकर निरीक्षण किया।
विज्ञापन

झुमाखेत की प्रधान किरन देवी ने बताया कि रविवार को लाटूगैर के पटवारी संदीप बिष्ट और नायब तहसीलदार राकेश पल्लव ने मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया। दो तीन मकानों में मलबा घुसा है और एक गोशाला के पीछे का पुश्ता गिरा है। साथ ही करीब 5 नाली खेतों में मलबा आने से धान के फसल को नुकसान पहुंचा है। एनटी राकेश पल्लव ने कहा कि सोमवार को पीमजीएसवाई के अधिकारियों को मौके पर बुलाया गया है। इस दौरान झुमाखेत की ममंद अध्यक्ष पुष्पा देवी व अनीता, मीना, उमेद खाती, पान सिंह मौजूद रहे। ग्रामीणों ने सड़क पर नाली स्कपर ठीक करने व उचित मुआवजा देने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed