फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   uncle raped his niece, case filed

रिश्ते के चाचा ने भतीजी से किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

Tue, 21 Jul 2020 10:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
uncle raped his niece, case filed
तहसील गैरसैंण के एक गांव में रिश्ते के चाचा की ओर से भतीजी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना का पता तब चला जब नाबालिग (17) की तबियत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल ले जा रहे थे कि तभी उसने रास्ते में एंबुलेंस में मृत बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद नाबालिग ने अपनी आपबीती परिजनों को बताई। पीड़िता के पिता ने गैरसैंण थाने में लिखित तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा और पोक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष सुभाष जखमोला ने बताया कि पीड़िता ने बताया कि रिश्ते का चाचा (32) छह माह से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। उसने किसी को भी घटना के बारे में न बताने की धमकी दी थी। आरोपी शादीशुदा है और दो बच्चों का पिता है। नाबालिग के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। भ्रूण की मेडिकल जांच की जा रही है और पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया है। आरोपी की गिरफ्तारी और मामले की जांच के लिए पुलिस गांव रवाना हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed