फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Ultrasound facility will be available in district hospital

जिला अस्पताल में मिलेगी अल्ट्रासाउंड सुविधा

Sun, 13 Dec 2020 06:59 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 13 Dec 2020 06:59 PM IST
विज्ञापन
Ultrasound facility will be available in district hospital
जिला चिकित्सालय में अब गर्भवती महिलाओं के साथ ही अन्य मरीजों को अल्ट्रासाउंड के लिए निजी चिकित्सालयों में नहीं भटकना पड़ेगा। स्वास्थ्य निदेशालय से जिला चिकित्सालय को करीब 90 लाख की अत्याधुनिक अल्ट्रासाउंड मशीन उपलब्ध कराई गई है।
विज्ञापन

जिला चिकित्सालय के सीएमएस डा. जीवन सिंह चुफाल ने बताया कि जिला अस्पताल में आई सर्जन डा. निर्मल प्रसाद ने कार्यभार ग्रहण कर दिया है। जनवरी में हड्डी रोग विशेषज्ञ की तैनाती भी हो जाएगी। निदेशालय से इसकी स्वीकृति दे दी गई है। यहां स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. शिखा ठाकुर की भी नियुक्ति हुई है, लेकिन लंबे समय से उन्होंने अस्पताल में ज्वाइनिंग नहीं दी है। स्त्री रोग विशेषज्ञ की तैनाती के लिए निदेशालय से पत्राचार किया जा रहा है। सीएमएस ने बताया कि जिला अस्पताल में कलर डॉपलर अल्ट्रासाउंड मशीन पहुंच गई है। शीघ्र इंजीनियरों की टीम की मदद से मशीन को चालू कर दिया जाएगा। इसका सीमांत क्षेत्र के लोगों को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed