फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   udhav and kuber dolli reach pandukeshver

भगवान उद्धव और कुबेर की डोलियां पांडुकेश्वर पहुंची

Wed, 18 Nov 2015 07:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली Updated Wed, 18 Nov 2015 07:30 PM IST
विज्ञापन

बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने के बाद बुधवार को भगवान उद्धव और कुबेर जी की उत्सव डोलियां तीर्थयात्रियों और स्थानीय श्रद्धालुओं के साथ दोपहर एक बजे पांडुकेश्वर पहुंच गई है। भगवान कुबेर ने योग ध्यान बदरी मंदिर के गर्भ गृह में प्रवेश किया।

विज्ञापन


देव डोलियों के साथ बदरीनाथ के मुख्य पुजारी रावल ईश्वरन नंबूदरी और धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल भी पांडुकेश्वर मंदिर पहुंचे। यहां श्रद्धालुओं ने फूल-मालाओं से रावल और धर्माधिकारी का स्वागत किया। बृहस्पतिवार को रावल और आदि गुरु शंकराचार्य गद्दी जोशीमठ नृसिंह मंदिर पहुंचेगी।
विज्ञापन


पांडुकेश्वर में देव डोलियों के पहुंचने पर यहां कुबेर चौक में स्कूली बच्चों और महिला मंगल दल की महिलाओं ने बदरीनाथ के भजनों की प्रस्तुति दी।

इस मौके पर बीकेटीसी के सीईओ बीडी सिंह, राजेश मेहता, चंद्र सिंह पंवार, पांडुकेश्वर की प्रधान सर्वेश्वरी देवी, महिला मंगल दल अध्यक्ष रमा भंडारी, कम्दी थोक के चंद्र सिंह कम्दी, मेहता थोक के बलदेव मेहता और भंडारी थोक के राजेंद्र सिंह भंडारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बामणी और माणा में चहल-पहल थमी
बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होते ही बामणी और माणा गांव में तीर्थयात्रियों, पर्यटकों और ग्रामीणों की चहल-पहल भी मंगलवार दोपहर बाद थम गई। बामणी और माणा बदरीनाथ से जुड़े हकहकूकधारियों के गांव हैं। यहां के ग्रामीण धाम के कपाट खुलने के साथ ही अपने मवेशियों के साथ धाम पहुंच जाते हैं।


धाम के कपाट बंद होने पर शीतकाल में बामणी गांव के लोग पांडुकेश्वर और माणा गांव के भोटिया जनजाति के लोग चमोली जिले के गोपेश्वर, नैग्वाड़, घिंघराण, सिरोखोमा, सेंटुणा आदि स्थानों में प्रवास करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed