फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Two youths arrested with smack in Uttarkashi and Karnaprayag

Chamoli News: उत्तरकाशी और कर्णप्रयाग में स्मैक के साथ दो युवक गिरफ्तार

Wed, 29 May 2024 05:49 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Wed, 29 May 2024 05:49 PM IST
विज्ञापन
Two youths arrested with smack in Uttarkashi and Karnaprayag
उत्तरकाशी/कर्णप्रयाग/आदिबदरी। कोतवाली उत्तरकाशी और एसओजी (स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप) की संयुक्त टीम ने एक युवक को स्मैक तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। उससे करीब एक लाख से अधिक की स्मैक बरामद हुई है। वहीं कर्णप्रयाग में भी एक युवक को दो लाख की स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

मंगलवार देर शाम को कोतवाली उत्तरकाशी प्रभारी अमरजीत सिंह व एसओजी प्रभारी प्रकाश राणा के नेतृत्व में पुलिस की संयुक्त टीम को स्मैक तस्करी की सूचना मिली, जिस पर चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान महर्षि आश्रम डुंडा के पास से संतोष रावत निवासी मातली उत्तरकाशी को गिरफ्तार किया गया, जिसके पास से 3.51 ग्राम स्मैक बरामद हुई। दूसरी ओर कर्णप्रयाग के एसएसआई पंकज कुमार ने बताया कि एसओजी के साथ मिलकर संयुक्त कार्रवाई की गई और कैलाश सिंह (27) निवासी ग्राम कैड़ा पो. ओ. मज्जियाडी, थाना गैरसैंंण जिला चमोली को 7 ग्राम स्मैक के साथ ग्राम भटोली आदिबदरी रोड से गिरफ्तार किया। स्मैक की कीमत करीब दो लाख रुपये है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed