फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Two young artists of Dimmer selected for Ustad Bismilah Khan Award

Chamoli News: डिम्मर के दो युवा कलाकारों का उस्ताद बिस्मिलाह खां पुरस्कार के लिए चयन

Wed, 28 Feb 2024 06:53 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Wed, 28 Feb 2024 06:53 PM IST
विज्ञापन
Two young artists of Dimmer selected for Ustad Bismilah Khan Award
कर्णप्रयाग। ब्लॉक के डिम्मर गांव के दो युवाओं का चयन राष्ट्रीय उस्ताद बिस्मिलाह खां पुरस्कार के लिए हुआ है। संगीत एवं नाट्य अकादमी दिल्ली की ओर से यह पुरस्कार दिया जाएगा। दोनों युवा रंगमंच से जुड़े हैं। पुनीत (40) कलाकार तो अमित (35) संगीतकार हैं।
विज्ञापन

श्री रामलीला मंडली डिम्मर के अध्यक्ष अशोक डिमरी ने बताया कि श्री बदरीनाथ धाम के डिमरी पुजारियों की ओर से धाम के कपाट खुलने से पूर्व होली पर्व के मध्य में ईष्ट पूजा के रूप में रामलीला का आयोजन किया जाता है। बीते 106 वर्षों से विश्व कल्याण के लिए अनवरत रूप से रामलीला का आयोजन हो रहा है। रामलीला में दोनों योगदान देते हैं। बताया कि केंद्र सरकार की ओर से रामलीला मंडली डिम्मर के युवा कलाकारों को चयनित किए जाने पर श्री रामलीला मंडली डिम्मर गौरवान्वित हुई है। युवा कलाकारों के चयन पर उपाध्यक्ष हेम चंद्र डिमरी, महामंत्री नरेश खंडूड़ी, कोषाध्यक्ष प्रकाश चंद्र डिमरी, हरीश डिमरी, ग्राम प्रधान डिम्मर राखी डिमरी, क्षेत्र पंचायत सदस्य संदीप डिमरी, प्रभुकांत डिमरी, मोहन प्रसाद डिमरी आदि ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed