फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Two years imprisonment for theft of one thousand rupees

Chamoli News: एक हजार रुपये की चोरी में दो साल की सजा

Fri, 23 Feb 2024 07:08 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Fri, 23 Feb 2024 07:08 PM IST
विज्ञापन
Two years imprisonment for theft of one thousand rupees
जुर्माना अदा नहीं करने पर एक माह अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। होटल के गल्ले से एक हजार रुपये चोरी करने के आरोप में अदालत ने अभियुक्त को दो साल के साधारण कारावास की सजा सुनाई। साथ ही एक हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। जुर्माना अदा नहीं करने पर एक माह अतिरिक्त कारावास की सजा भुगतनी होगी।
गोपेश्वर थाने में 11 जून 2021 को तोताराम गौड़ ने अपने होटल में चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। कहा था कि 10 जून 2021 की रात को करीब दस बजे वह होटल से कुछ देर के लिए बाहर गए थे, उसी समय होटल के गल्ले से पैसे चोरी हो गए। पुलिस ने मामले में प्रदीप मैखुरी निवासी ग्राम मैखुरा जिला चमोली को गिरफ्तार किया। उसके पास से चोरी के एक हजार रुपये पुलिस भी मिले। मामले की सुनवाई न्यायिक मजिस्ट्रेट लवल कुमार की अदालत में हुई। अदालत ने साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्त प्रदीप मैखुरी को चोरी का दोषी पाते हुए दो साल की सजा सुनाई। प्रदीप मैखुरी पर हाल ही में गोपेश्वर थाने में चोरी का एक अन्य मुकदमा भी दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

-----------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

दोषी को एक साल के सदाचरण की परीविक्षा पर छोड़ा
पौड़ी। महिला को अश्लील इशारे करने, गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी के दोषी को सत्र न्यायाधीश पौड़ी की अदालत ने एक साल के सदाचरण की परिवीक्षा पर छोड़ दिया है। जून 2020 में तहसील चौबट्टाखाल के एक गांव में दोषी ने एक महिला को अश्लील इशारे करने के साथ ही गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी थी। पीड़िता की तहरीर पर राजस्व पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। न्यायिक मजिस्ट्रेट लैंसडौन की अदालत ने जुलाई 2023 में आरोपी को दोषी करार देते हुए एक साल के साधारण कारावास व 10 हजार के अर्थदंड की सजा सुनाई थी। दोषी ने न्यायिक मजिस्ट्रेट लैंसडौन की अदालत के फैसले को सत्र न्यायाधीश पौड़ी की अदालत में चुनौती दी थी। जिला शासकीय अधिवक्ता प्रदीप कुमार भट्ट ने बताया कि सत्र न्यायाधीश अजय चौधरी की अदालत ने दोनों पक्षों की बहस, गवाहों के बयान व साक्ष्यों का अवलोकन करने के बाद दोषी को एक साल के सदाचरण (एक साल तक अच्छा आचरण करना होगा) की परिवीक्षा पर छोड़ दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed