{"_id":"62fbb8b0a45fd26ed010b75a","slug":"two-women-died-after-falling-into-the-ditch-gopeshwar-news-drn420076191","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand news: चमोली और ऊखीमठ में घास लेने जंगल गई दो महिलाओं की खाई में गिरने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand news: चमोली और ऊखीमठ में घास लेने जंगल गई दो महिलाओं की खाई में गिरने से मौत
Tue, 16 Aug 2022 09:54 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी,चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी,चमोली
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 16 Aug 2022 09:54 PM IST
सार
शाम के समय पड़ोस के लोग गाय का दूध लेने उसके घर गए तो दरवाजे पर ताला लगा था। सूचना पर ग्रामीण एकत्रित हुए और महिला की ढूंढ खोज की।
विज्ञापन
शव
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चमोली जिले के दशोली विकास खंड के निजमुला गांव में घास लेने जंगल गई महिला का शव गहरी खाई में पड़ा मिला। उधर, ऊखीमठ में भी घास लेने गई मंगोली गांव की आशा कार्यकर्ता की खाई में गिरने से मौत हो गई।
विज्ञापन
निजमुला गांव की देवेश्वरी देवी (45) सोमवार सुबह मोली-मानुरा गांव के जंगल में घास काटने गई थी। देवेश्वरी घर पर अकेले ही रहती थी। शाम के समय पड़ोस के लोग गाय का दूध लेने उसके घर गए तो दरवाजे पर ताला लगा था। सूचना पर ग्रामीण एकत्रित हुए और महिला की ढूंढ खोज की। रात करीब 11 बजे देवेश्वरी का शव जंगल में गहरी खाई में पड़ा मिला। महिला के पति नरेंद्र सिंह की कई साल पहले मौत हो चुकी थी जबकि उसके दो बेटे हरीश सिंह और मनीष हिमाचल प्रदेश में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं।
विज्ञापन
उधर, ऊखीमठ में मंगलवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे मंगोली गांव निवासी मीना देवी (45) पत्नी सत्य प्रकाश नौटियाल घास लाने ऊखीमठ-मनसूना मोटर मार्ग के समीप गई थी। यहां घास काटते समय उनका पैर फिसल गया जिससे वह लगभग एक सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मीना देवी मंगोली गांव में आशा कार्यकर्ता भी थीं। नगर पंचायत के सभासद प्रदीप धरम्वाण ने बताया कि मृतका के पति केदारनाथ मंदिर समिति में थे।
विज्ञापन