फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Two teenagers drowned in dug pit for bridge construction

पुल निर्माण के लिए खोदे गड्ढे में डूबे दो किशोर

Sat, 01 Aug 2020 10:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
Two teenagers drowned in dug pit for bridge construction
गदेरे पर पुल निर्माण के दौरान खोदे गए गड्ढ़े में डूबकर दो किशोरों की मौत हो गई। दोनों घर से पशुओं को चराने निकले थे और नहाने के लिए गड्ढे में उतरे जो बारिश के कारण तालाब बन गया था।
विज्ञापन

तारेती गांव के अनिल कुमार (17)पुत्र हयात राम और विक्रम कुमार (19) पुत्र नरेंद्र लाल शनिवार सुबह पशओं को चराने के लिए करीब डेढ़ किमी दूर भौर गदेरे के पास गए थे। देर शाम तक जब वे नहीं लौटे, तो परिजन और ग्रामीणों ने उन्हें खोजना शुरू किया। भौर गदेरे पर बन रहे मोटर पुल के पिलर लगाने के लिए जेसीबी से खोदे गए बड़े गड्ढे के पास दोनों के कपड़े मिले। गड्ढ़े में बारिश का पानी भरा था । हरमल के पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य रमेश गड़िया के मुताबिक ग्रामीणों की सूचना पर थराली के तहसीलदार एसएस बुटोला, चौकी प्रभारी जगमोहन पडियार व एसडीआरएफ की टीम बुलाई गई। जब तक टीम पहुंचती, ग्रामीणों ने गड्ढे से पानी निकाला तो दोनों किशोरों के शव दिखाई दिए। इस पर गांव में कोहराम मच गया। ग्रामीणों के मुताबिक पुल बनाने के लिए कुछ दिन पूर्व ही जेसीबी से बड़ा और गहरा गड्ढा खोदा गया था। बारिश का पानी भरने से यह तालाब जैसा लगने लगा था। कार्यदायी संस्था ने इसके आसपास किसी तरह का खतरे का निशान या निर्माण जारी रखने का बोर्ड भी नहीं लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed