{"_id":"69e4ba8e1f4f3a96b40f3517","slug":"two-teams-were-formed-for-checking-cctv-cameras-were-also-installed-karnpryag-news-c-48-1-kpg1003-122877-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: चेकिंग के लिए दो टीमें बनाईं, सीसीटीवी कैमरे भी लगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: चेकिंग के लिए दो टीमें बनाईं, सीसीटीवी कैमरे भी लगे
Sun, 19 Apr 2026 04:50 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sun, 19 Apr 2026 04:50 PM IST
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। चारधाम यात्रा पर आने वाले यात्रियों को कोई भी असुविधा न हो इसके लिए यात्रा मार्ग पर दो अतिरिक्त चेकिंग टीमें बनाई गई हैं।
बदरीनाथ यात्रा मार्ग पर चमोली में कमेड़ा से बदरीनाथ तक चमोली परिवहन विभाग सुरक्षित यात्रा की तैयारियों में जुटा हुआ है। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी अभिषेक भट्गाईं ने बताया कि यात्रा सीजन के लिए कार्यालयों में भी उचित व्यवस्था की गई है जिसमें प्रत्येक अनुभाग के लिए अलग-अलग काउंटर हैं। पहले कार्यालयों में 8 से 10 सीसीटीवी कैमरे लगे हुए थे जिन्हें बढ़ाकर 18 से 20 तक कर दिया गया है। हाइवे की निगरानी के लिए दो टीमें और बढ़ा दी जाएंगी। एआरटीओ ने बताया कि अब तक 200 से अधिक वाहन चालकों के ग्रीन कार्ड बना दिए गए हैं। संवाद