फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Two shops caught fire, millions worth of goods burnt

दो दुकानों में लगी आग, लाखों का सामान जला

Wed, 21 Apr 2021 06:58 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 21 Apr 2021 06:58 PM IST
विज्ञापन
Two shops caught fire, millions worth of goods burnt
परखाल बाजार में मंगलवार रात को दो दुकानों में आग लग गई जिससे लाखों का सामान जल गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन

परखाल बाजार में नंदगांव के महेंद्र सिंह का होटल और परचून की दुकान है, जबकि इसी मकान पर उसी गांव के पृथ्वी सिंह की फोटोग्राफी और इलेक्ट्रॉनिक की दुकान है। असेड़ गांव के पूर्व प्रधान बृजमोहन सिंह बुटोला ने बताया कि मंगलवार रात दो बजे दुकानदार रघुवीर सिंह ने उन्हें महेंद्र सिंह और पृथ्वी सिंह की दुकान में आग लगने की सूचना दी। सूचना मिलते ही आसपास के दुकानदार भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने आग बुझानी चाही, लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थी कि कोई भी उसके नजदीक जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाया। प्रभावित दुकानदार पृथ्वी सिंह ने बताया कि उनकी दुकान में लाखों की कीमत के वीडियो कैमरे थे, साथ ही कीमती इलेक्ट्रॉनिक सामान था। जबकि महेंद्र सिंह की दुकान में भी लाखों का सामान था। आग में कई महत्वपूर्ण कागजात भी जल गए। ग्राम प्रधान अनीता बुटोला, अन्नू भंडारी, डा. भूपेंद्र मेहरा, विनोद थपलियाल और भूपाल सिंह ने आगजनी का आंकलन कर प्रभावित दुकानदारों को मुआवजा देने की मांग की। बुधवार को मौके पर पहुंचे सुरेंद्र सिंह ने आगजनी से हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि आग लगने के कारणों की जांच की जाएगी। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed