{"_id":"60c4b3868ebc3e4454214562","slug":"two-roads-closed-due-to-rain-cattle-injured-due-to-breakdown-of-cowshed-gopeshwar-news-drn381354640","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से दो सड़कें बंद, गौशाला टूटने से मवेशी जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से दो सड़कें बंद, गौशाला टूटने से मवेशी जख्मी
विज्ञापन
तेज बारिश से क्षेत्र की दो सड़कें बंद हो गई हैं। वहीं, एक गौशाला टूटने से मवेशी बुरी तरह जख्मी हो गए हैं।
पोखरी क्षेत्र में शुक्रवार रात करीब दो घंटे तक भारी बारिश हुई। इस दौरान पोखरी-हरिशंकर मोटर मार्ग वल्ली और खन्नी में क्षतिग्रस्त हो गया। जबकि उडामांडा-रौता मोटर मार्ग भी सिमखोली में बंद हो गया है। दोनों सड़कों के बंद होने से करीब दो दर्जन गांवों तक वाहनों की आवाजाही ठप हो गई है। ग्रामीण पैदल ही आवाजाही कर रहे हैं। लोनिवि के अधिशासी अभियंता राजकुमार का कहना है कि दोनों सड़कों को खोलने के लिए जेसीबी मशीनें भेज दी गई हैं।
वहीं, डामक गांव में भारी बारिश के दौरान मुकेश कुमार की गौशाला क्षतिग्रस्त हो गई। जिससे भैंस, एक गाय, दो बैल घायल हो गए हैं। ब्लॉक प्रमुख प्रीति भंडारी ने प्रशासन से मुकेश कुमार को मुआवजा दिलाने की मांग की है।