फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Two people absconding arrested after a car accident

कार हादसे के बाद फरार दो लोग गिरफ्तार

Fri, 21 Aug 2020 02:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 02:45 PM IST
विज्ञापन
Two people absconding arrested after a car accident
नंदकेशरी-ग्वालदम मार्ग पर सड़क दुर्घटना में हुई हीरा सिंह कठायत की मौत के मामले में राजस्व पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। हादसे के बाद दोनों लोग मौके से भाग गए थे। मृतक के पिता ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

17 अगस्त को नंदकेशरी-ग्वालदम मार्ग पर एक कार दुर्घटना में कपकोट ब्लाक के कर्मी गांव के हीरा सिंह कठायत की मौत हो गई थी। राजस्व निरीक्षक एसएस नेगी ने बताया कि कार में हीरा सिंह के अलावा ग्राम रेतोली कंधार के राजेंद्र कुमार व सिरकोट बैजनाथ गांव के दीपक पिमोली भी सवार थे जो कार दुर्घटना के बाद भाग गए थे। उन्होंने बताया कि मृतक के पिता प्रताप सिंह कठायत ने दोनों के खिलाफ 18 अगस्त को राजस्व उपनिरीक्षक कार्यालय ग्वालदम में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने राजेंद्र कुमार व दीपक कुमार के खिलाफ धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed