फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Two new bus services started on the Gairsain route, now the number has increased to eight.

Chamoli News: गैरसैंण रूट पर दो नई बस सेवा शुरू, अब आठ से अधिक हुई संख्या

Thu, 11 Dec 2025 04:48 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Thu, 11 Dec 2025 04:48 PM IST
विज्ञापन
Two new bus services started on the Gairsain route, now the number has increased to eight.
पहले गिनी चुनी बस सेवाएं चलती थीं यहां
विज्ञापन

गैरसैंण के दुर्गम गांवों के ग्रामीणों को मिल रही सुविधा
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। ग्रीष्मकालीन रूट पर बस संचालन कंपनियों ने अपनी सेवाएं बढ़ा दी हैं। पहले इस गैरसैंण रूट पर गिनी चुनी बस सेवाएं संचालित होती थीं। मगर अब 15 दिनों में दो नई बस सेवाएं शुरू होने पर अब 8 से अधिक बस सेवाओं का इस रूट पर संचालन हो रहा है जिससे कुमाऊं के साथ ही गैरसैंण के दुर्गम गांवों के ग्रामीणों को भी इसका लाभ मिल रहा है।

गढ़वाल को कुमाऊं से बागेश्वर, अल्मोड़ा को सिमली-ग्वालदम हाईवे जोड़ता है। इस रूट पर ग्वालदम तक बस सेवाएं अधिक हैं जबकि कुमाऊं के हल्द्वानी, रामनगर और नैनीताल रूट पर बस सेवा कम होने के कारण लोगों को गैरसैंण होकर जाना पड़ता है। यहां पूर्व में एक उत्तराखंड परिवहन निगम की बस हल्द्वानी से कर्णप्रयाग और दूसरी नैनीताल से गोपेश्वर के अलावा देहरादून से नागचूलाखाल और देहरादून से द्वारहाट संचालित होती थी। इसके अलावा दो बस सेवाएं रामनगर के लिए हैं। कई बार हल्द्वानी की बस सेवा खराब होने या अन्य दिक्कतों के कारण बस नहीं आने पर लोगों को दूसरे दिन का इंतजार करना पड़ता था। अब हल्द्वानी से एक नई बस सेवा सीधी कर्णप्रयाग के लिए संचालित हो रही है जबकि रूपकुंड पर्यटन विकास समिति ने हरिद्वार से बछुवाबांण-गाजियाबाद के लिए बस शुरू की है। गैरसैंण क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य सुरेश बिष्ट ने कहा के दूरस्थ क्षेत्रों के लिए बस सेवाएं शुरू होने पर लोगों को लाभ मिल रहा है। वहीं रूपकुंड पर्यटन विकास समिति के स्टेशन इंचार्ज बीबी चमोला ने बताया कि बस सेवाओं का संचालन नियमित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed