फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Illegal construction in Badrinath Dham two maps passed in three years fifty constructions going on

Badrinath: धाम में जोरों पर हो रहा अवैध निर्माण, पिछले तीन साल में दो नक्शे हुए पास; निर्माण हो रहे 50

Sat, 11 Nov 2023 05:06 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली (जोशीमठ)
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली (जोशीमठ) Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Sat, 11 Nov 2023 05:06 PM IST
सार

बदरीनाथ धाम में ज्यादातर व्यावसायिक निर्माण में होटल और लॉज ही बन रहे हैं। वर्तमान में यहां पर हर तरफ होटल और लॉज पर काम चल रहा है। होटल भी कई मंजिला बनाए जा रहे हैं, लेकिन हैरानी की बात यह है कि पिछले तीन साल से जिला विकास प्राधिकरण के पास व्यावसायिक नक्शे पास करने के लिए आवेदन ही नहीं आए।

विज्ञापन
Illegal construction in Badrinath Dham two maps passed in three years fifty constructions going on
badrinath mandir - फोटो : Pixabay

विस्तार

बदरीनाथ धाम में अवैध निर्माण की जोरों पर हो रहा है। स्थिति यह है कि जिला विकास प्राधिकरण से पिछले तीन साल में करीब दो व्यावसायिक भवनों के नक्शे ही पास हुए हैं, जबकि यहां पर करीब 50 से अधिक व्यावसायिक निर्माण हो रहे हैं।

विज्ञापन


यहां तक कि प्राधिकरण के पास वर्तमान में बदरीनाथ धाम में व्यावसायिक भवनों के कोई भी नक्शे लंबित नहीं हैं। बदरीनाथ धाम में ज्यादातर व्यावसायिक निर्माण में होटल और लॉज ही बन रहे हैं। वर्तमान में यहां पर हर तरफ होटल और लॉज पर काम चल रहा है।
विज्ञापन


होटल भी कई मंजिला बनाए जा रहे हैं, लेकिन हैरानी की बात यह है कि पिछले तीन साल से जिला विकास प्राधिकरण के पास व्यावसायिक नक्शे पास करने के लिए आवेदन ही नहीं आए। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार करीब तीन साल से बदरीनाथ धाम में एक या दो व्यावसायिक नक्शे ही पास हुए हैं, जबकि यहां निर्माण 50 से अधिक हो रहे हैं। वहीं वर्तमान में विभाग के पास नक्शा पास कराने संबंधी कोई भी आवेदन लंबित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भू उपयोग बदलाव के हैं आवेदन
बदरीनाथ धाम में निजी भूमि का उपयोग व्यवसायिक भूमि में करने के लिए जिला विकास प्राधिकरण के पास करीब 10 आवेदन आए हैं। अभी यह आवेदन लंबित हैं लेकिन नक्शा पास कराने के लिए में कोई आवेदन नहीं आया है।


ये भी पढ़ें...Kedarnath: धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद करने की प्रक्रिया शुरू,  भैरवनाथ की अंतिम पूजा आज, सायंकाल आरती बंद

करीब 40 को दिए गए नोटिस
प्रशासन की ओर से बिना नक्शा पास कराए बदरीनाथ धाम में निर्माण कराने के लिए करीब 40 लोगों को पूर्व में नोटिस जारी किए गए हैं जिसमें नौ व्यावसायिक भवनों को बृहस्पतिवार को सीज किया गया। जबकि कई भवन ऐसे हैं जो अभी प्रशासन की नजर से दूर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed