{"_id":"66deed2a160d9ed5700979ce","slug":"two-lakhs-withdrawn-from-government-account-no-work-done-on-ground-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1002-108019-2024-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: सरकारी खाते से दो लाख निकाले, धरातल पर नहीं हुआ काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: सरकारी खाते से दो लाख निकाले, धरातल पर नहीं हुआ काम
Mon, 09 Sep 2024 06:12 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Mon, 09 Sep 2024 06:12 PM IST
विज्ञापन
प्रमुख ने तत्कालीन बीडीओ पर लगाया आरोप, एसडीएम ने दिए जांच के ओदश
संवाद न्यूज एजेंसी
पोखरी (चमोली)। क्षेत्र पंचायत प्रमुख प्रीती भंडारी ने तत्कालीन खंड विकास अधिकारी व ग्राम विकास अधिकारी पर बिना कार्य के सरकारी खाते से दो लाख रुपये निकालने का आरोप लगाया। कहा कि धनराशि निकाली गई लेकिन धरातल पर कोई काम नहीं हुआ। प्रमुख की शिकायत पर एसडीएम पोखरी ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
ब्लॉक प्रमुख ने एसडीएम को इस संबंध में ज्ञापन सौंपा। कहा कि ग्राम नैल ऐथा में सार्वजनिक कक्ष निर्माण के लिए विधायक निधि से 15 मार्च 2024 को तीन लाख रुपये स्वीकृत हुए। उसी दिन तत्कालीन खंड विकास अधिकारी पन्ना लाल ने ग्राम विकास अधिकारी के नाम कार्यादेश जारी कर दिया। इस धनराशि में से दो लाख रुपये निकाले गए लेकिन वर्तमान तक धरातल पर कोई काम नहीं हुआ है। दो लाख रुपये की धनराशि कहां गई इसकी जांच की जाए। तत्कालीन खंड विकास अधिकारी का तबादला हो चुका है। इस संबंध में पन्ना लाल से दूरभाष पर संपर्क किया गया, लेकिन उन्होंने इस संबंध में कुछ भी कहने से इन्कार कर दिया। वहीं एसडीएम कमलेश मेहता ने बताया कि मामले की जांच तहसीलदार को सौंप दी गई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।