फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Two killed including village head in car accident

कार हादसे में ग्राम प्रधान सहित दो की मौत

Tue, 28 Dec 2021 06:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 06:30 PM IST
विज्ञापन
Two killed including village head in car accident
पीपलकोटी के समीप गडोरा-किरूली सड़क पर कार दुर्घटना में घायलों को रेस्क्यू करते पुलिस के जवान व स् - फोटो : GOPESHWAR
गडोरा-किरूली मोटर मार्ग पर सोमवार रात कार दुर्घटना में ग्राम प्रधान सहित दो लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें बेस अस्पताल श्रीनगर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार सोमवार रात किरूली के ग्राम प्रधान दिनेश भाटिया कार से गडोरा से घर जा रहे थे। रात करीब साढ़े आठ बजे गडोरा-किरूली सड़क पर राजकीय इंटर कॉलेज गडोरा के पास उनकी कार करीब डेढ़ सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। कार में उनके साथ तीन अन्य लोग भी सवार थे। दुर्घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया। गोविंद लाल (48) की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि ग्राम प्रधान दिनेश भाटिया (43) की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। हादसे में संदीप लाल (39) और मुकेश कुमार (33) गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में भर्ती कराया गया। घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें मंगलवार सुबह श्रीनगर के लिए रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि ग्राम प्रधान दिनेश लाल ने हाल में नई कार ली थी और वे खुद कार चला रहे थे। ग्राम प्रधान सहित दो लोगों की मौत और दो के घायल होने से किरूली गांव में मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन

-----
सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ निरस्त
पीपलकोटी। दुर्घटना के चलते घिंघराण क्षेत्र में पूर्व मंत्री राजेंद्र भंडारी की ओर से आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम भी निरस्त कर दिया गया। पिछले कई दिनों से कार्यक्रम के आयोजन की तैयारियां चल रही थीं। इसमें कई लोक कलाकार शामिल हो रहे थे। जैसे ही क्षेत्र में ग्राम प्रधान की मौत की खबर पहुंची तो कार्यक्रम को निरस्त कर दिया गया। ग्राम प्रधान दिनेश भाटिया कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ता थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed