{"_id":"c507f3df0212fd4201310743b9306b53","slug":"two-days-without-electricity-in-chamoli-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिनों से चमोली में बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिनों से चमोली में बिजली गुल
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Thu, 21 Jan 2016 09:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्युत लाइन में आई तकनीकी खराबी के चलते विगत दो दिनों से पूरेेेे चमोली जिले में विद्युत आपूर्ति ठप है।
मंगलवार की रात विद्युत लाइनों में फॉल्ट आने से निगम ने बुधवार दोपहर को सतपुली लाइन से आपूर्ति बहाल की थी लेकिन शाम 6 बजे विद्युत आपूर्ति फिर से ठप हो गई जो बृहस्पतिवार शाम तक भी बहाल नहीं हो पाई।
विद्युत आपूर्ति के ठप होने से कर्णप्रयाग नगर में मात्र एक एटीएम ही संचालित हो रहा था जिसमें धनराशि निकालने के लिए उपभोक्ताओं की भारी भीड़ लगी रही।
वहीं बिजली नहीं होने से छात्रों, व्यापारियों और लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऊर्जा निगम के ईई अमित शर्मा ने बताया कि ऋषिकेष से आ रही 132 केवी की लाइन और सतपुली से आने वाली लाइन में भी तकनीकी खराबी आने से विद्युत आपूर्ति बंद है। निगम के कर्मचारियों द्वारा लाइनों की मरम्मत की जा रही है।
जल्द ही विद्युत आपूर्ति बहाल होने की संभावनाएं हैं।