फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Two day sports competitions held in Ravigram

रविग्राम में हुईं दो दिवसीय खेल प्रतियोगिताएं

Fri, 01 Oct 2021 10:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
Two day sports competitions held in Ravigram
जोशीमठ के रविग्राम खेल मैदान में दौड़ लगाते बच्चे। - फोटो : GOPESHWAR
पैनखंडा युवा खेल विकास खेल संघर्ष समिति की ओर से रविग्राम खेल मैदान में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। पहले दिन 100 और 200 मीटर दौड़ के साथ खो-खो, वॉलीबा और कबड्डी की प्रतियोगिताएं हुईं। विजेताओं को गांधी जयंती पर पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन

पैनखंडा युवा संघर्ष समिति के अध्यक्ष अमित डिमरी ने बताया कि रविग्राम में खेल मैदान की स्वीकृति मिलने पर यह आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार को प्रतियोगिताओं का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख हरीश परमार, नंदा देवी राष्ट्रीय उपवन संरक्षक नंद बल्लभ शर्मा और जोशीमठ कोतवाल राजेंद्र सिंह ने किया। खेल मैदान के लिए संघर्ष करने वाले और सहयोग देने वालों को भी दो अक्तूबर को सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान देवेश्वरी शाह, ललिता देवी, मीना डिमरी, अतुल सती, गौरव नंबूरी, समिति के सचिव ललित थपलियाल, मुकेश नेगी, कोषाध्यक्ष सौरभ राणा, संयोजक ओम प्रकाश डोभाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed