फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Two-day Mahashivratri fair begins at Nandanagar Ghat

नंदानगर घाट में दो दिवसीय महाशिवरात्रि मेला शुरू

Tue, 01 Mar 2022 05:55 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 05:55 PM IST
विज्ञापन
Two-day Mahashivratri fair begins at Nandanagar Ghat
चमोली के नंदानगर घाट में शिवरात्रि मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देते कलाकार। - फोटो : GOPESHWAR
नंदानगर घाट में महाशिवरात्रि पर्व पर दो दिवसीय मेले का सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शुभारंभ हुआ। मेले में स्कूली बच्चों की शानदार प्रस्तुति ने सभी दर्शकों का मन मोह लिया। वहीं लोक गायिका हेमा नेगी करासी ने मां नंदा के जागर और गीतों से समा बांध दिया।
विज्ञापन

मंगलवार को घाट बाजार स्थित रामलीला मैदान में महाशिवरात्रि मेले का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख भारती देवी ने किया। मेले में लोक गायिका हेमा नेगी करासी ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से समा बांध दिया। उन्होंने मां नंदा के जागरों के साथ ही भोलेनाथ के भजनों की शानदार प्रस्तुतियां दीं। उन्होंने मां नंदा, जागी नंदा..., नृसिंह जागर..., गिर गेंदुआ..., जा मेरी लाडी नंदा, तें ऊंचा शिव का कैलाश..., जय मां नंदा..., शिव मेरा मंदिर..., शिव शंभो कैलाशवासी... आदि गीतों की प्रस्तुतियां दीं जिस पर दर्शक झूम उठे। कार्यक्रम में विद्यालयी छात्र-छात्राओं की सांस्कृतिक प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। छात्रों ने शिव तांडव नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी। सरस्वती विद्या मंदिर घाट, शिशु मंदिर, सुमन पब्लिक स्कूल, हिमालयन चिल्ड्रन एकेडमी, श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, आदर्श विद्यालय घाट, महाविद्यालय घाट, कन्या जूनियर हाईस्कूल के छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक लोकगीत और नृत्यों की प्रस्तुति दी। बुधवार को महिला मंगल दल दलों की सांस्कृतिक प्रतियोगिता होगी। इस दौरान मेला समिति के अध्यक्ष महावीर सिंह, पूर्व प्रमुख सुंदरी देवी, सुखवीर रौतेला, चरण सिंह नेगी, अर्जुन सिंह, सुरेंद्र सिंह, राकेश रावत, हिम्मत सिंह और लक्ष्मण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

कुमाऊं के कलाकारों ने दी छोलिया नृत्य की प्रस्तुति
तीन दिवसीय सांस्कृतिक पर्यटन विकास मेला शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
देवाल/नारायणबगड़/थराली। महाशिवरात्रि पर तीन दिवसीय सांस्कृतिक पर्यटन विकास मेला देवाल कौथिग का सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शुभारंभ हुआ। महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली तो कुमाऊं के कलाकारों ने छोलिया नृत्य की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

टैक्सी पार्किंग में आयोजित मेले का उद्घाटन भूपालराम टम्टा व दर्शन दानू ने किया। उन्होंने कहा कि मेले हमारी संस्कृति के वाहक होते हैं। मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ बधाड़ी संस्था के कलाकारों ने जय मां जगदंबा नंदा भवानी... से किया। लोक कलाकार वीरेंद्र कुमार ने भजन की प्रस्तुति दी। शिव मंदिर देवाल में गढ़वाल व कुमाऊं से पहुुंचे श्रद्धालुओं की लंबी लाइन रही। इसके बाद कार्यक्रम में भाग लेने वाले कलाकारों को सम्मानित किया गया। मेले में हल्द्वानी, काशीपुर और रामनगर से लोग पहुंचे। सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन टैक्सी पार्किंग में किया गया।
वहीं नारायणबगड़ में मृत्युंजय महादेव मंदिर देवधूरा में मेले का आयोजन किया गया। मेले में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में कर्णभूमि कला मंच के कलाकारों व ममंद ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। देवीधुरा मंदिर में भगवान आशुतोष महामृत्युंजय के सानिध्य में भक्त रात्रि जागरण कर भजन कीर्तन संध्या करेंगे। महामृत्युंजय महादेव मंदिर में मान्यता है कि महाशिवरात्रि की रात्रि को जो संतान प्राप्ति के लिए यहां आते हैं वो महाशिवरात्रि की रात भर खड़ा दीपक जलाते हैं।

नगली गांव में नागराज मेले का शुभारंभ
कर्णप्रयाग/आदिबदरी/पौड़ी। नगली गांव में एक दिवसीय नागराज मेले का आयोजन किया गया। मेले में महिला मंगल दल स्यालकोट ने नंदा डोली झांकी नृत्य से दर्शकों का खूब मन मोहा। मेले का शुभारंभ गैरसैंण की ब्लॉक प्रमुख शशि सौरियाल ने किया। समारोह में प्रावि ढमकर, नगली के बच्चों ने लोक नृत्य व गीतों की प्रस्तुति दी। स्यालकोट के बच्चों ने शिव तांडव नृत्य किया, जिसे दर्शकों ने सराहा। ममंद बूंगा, नगली, ढमकर, पज्याणां, स्यालकोट, थापली ने धार्मिक लोकगीतों और लोकनृत्यों की प्रस्तुति दी। अरुण खंडूड़ी की कीर्तन मंडली ने भी खूब रंग जमाया। समारोह में विशिष्ट अतिथि बीईओ मनवर नेगी, चिंतामणि सेमवाल, प्रताप लूथरा, आशीष थपलियाल, जानकी नौनी, विजेंद्र कठैत, नवीन बहुगुणा, नरेंद्र चाकर, मनोज और भूपेंद्र मौजूद थे। वहीं मुख्यालय पौड़ी के धारा रोड व जिलाधिकारी कार्यालय परिसर रोड पर मेला लगा, जिसमें लोग खूब खरीदारी करते नजर आए। परिसर में आयोजित महाशिवरात्रि मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष पौड़ी यशपाल बेनाम ने किया। इस दौरान महिला मंगल दल थनुल की ओर से मंदिर प्रांगण में भंडारे का भी आयोजन किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed