फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Two arrested with musk deer meat in Joshimath

Uttarakhand News: तस्करों के पास मिला कस्तूरी मृग का मांस, दो गिरफ्तार

Tue, 17 Dec 2024 01:08 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, जोशीमठ/चमोली
अमर उजाला नेटवर्क, जोशीमठ/चमोली Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 17 Dec 2024 01:08 PM IST
सार

नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क जोशीमठ वन प्रभाग की जोशीमठ रेंज ने कस्तूरी मृग के मांस के साथ दो वन्यजीव तस्करों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Two arrested with musk deer meat in Joshimath
वन्यजीव तस्कर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क जोशीमठ वन प्रभाग की जोशीमठ रेंज में उप वन संरक्षक की ओर से वन्यजीव अपराधों की रोकथाम के कड़े निर्देश दिए गए है। इसी कड़ी में उप प्रभागीय वनाधिकारी के पर्यवेक्षण एवं वन क्षेत्राधिकारी जोशीमठ के निर्देशन में दो वन्यजीव तस्करों को सुराईथोटा अनुभाग के कोशा रिजर्व क्षेत्र से पकड़ा गया है। 15 दिसंबर को जोशीमठ रेंज की सुराईथोटा अनुभाग की चार सदस्य टीम कोषा रिजर्व में गश्ती पर थी। गश्त के दौरान टीम लीडर कुलदीप नेगी ने दो संदिग्धों को देखा। उन्होंने टीम के अन्य सदस्यों की सहायता से घेराबंदी कर तस्करों को पकड़ लिया और पूछताछ की गई।

विज्ञापन


पकड़े गए आरोपियों के पास से से कस्तूरी मृग की ग्रंथि, कस्तूरी मृग के मांस, शिकार में प्रयुक्त हथियार मिले। आरोपियों को पकड़कर उनका मेडिकल करवाकर न्यायालय के सामने पेश कर जेल भेज दिया गया है। 
विज्ञापन


अभियुक्तों का नाम 
1- भान बहादुर शाही, ग्राम- जार्जी, तहसील- करनाली, जिला- जुमला, नेपाल 
2- ⁠प्रेम बहादुर शाही, ग्राम- जार्जी, तहसील- करनाली, जिला- जुमला, नेपाल

विभागीय टीम का नाम
1- कुलदीप नेगी, वन दरोगा 
2- कलम सिंह बिष्ट, वन आरक्षी
3- रोहित कुमार, वन आरक्षी 
4- निर्मल रंजन, वन आरक्षी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed