फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Tunnel construction has caused cracks in houses, and villagers in Panai have stopped the work.

Chamoli News: सुरंगों के निर्माण से मकानों पर पड़ीं दरारें, पनाई के ग्रामीणों ने रोका काम

Thu, 08 Jan 2026 07:23 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Thu, 08 Jan 2026 07:23 PM IST
विज्ञापन
Tunnel construction has caused cracks in houses, and villagers in Panai have stopped the work.
सिवाई में टनल के बाहर प्रदर्शन करते पनाई के ग्रामीण। संवाद
सुरंग के मुख्य मार्ग पर प्रदर्शन कर धरने पर बैठ गए
विज्ञापन

ग्रामीणों ने गांव के विस्थापन और भूगर्भीय सर्वे की उठाई मांग
एसडीएम ने मुआवजा देने का दिया आश्वासन, तब हुए शांत
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। सिवाई में मैक्स कंपनी की ओर निर्माणाधीन सुरंगों का काम पनाई के ग्रामीणों ने रोक दिया और सुरंग के मुख्य मार्ग पर प्रदर्शन किया। इसके बाद वह धरने पर बैठ गए। ग्रामीणों ने कहा कि सुरंग निर्माण के कारण उनके मकानों पर दरारें आ गई हैं जिससे उनके भवन असुरक्षित हो गए हैं। साथ ही पुल निर्माण कार्य के कारण होने वाले ध्वनि प्रदूषण के कारण भी ग्रामीणों को असुविधा हो रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से गांव के विस्थापन और भूगर्भीय सर्वे कराने की मांग की। आंदोलन की सूचना पर एसडीएम और रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे। प्रशासन ने मुआवजा देने का आश्वासन दिया जिसके बाद ग्रामीण शांत हुए।
ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेलवे परियोजना के अंतिम स्टेशन सिवाई में मैक्स कंपनी की ओर से तीन सुरंगों और तीन पुलों का निर्माण किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को पनाई के ग्रामीणों ने निर्माणाधीन सुरंगों का काम रुकवा दिया और प्रदर्शन किया। धरने पर बैठे ग्रामीणों ने कहा कि कंपनी की ओर से सुरंग निर्माण में ब्लास्टिंग का प्रयोग किया जा रहा है जिससे उनके मकानों पर दरारें पड़ने लगी हैं। क्षेत्र पंचायत सदस्य मुन्नी देवी ने कहा कि जैसे-जैसे सुरंग निर्माण कार्य बढ़ता जा रहा है उनके घरों को और अधिक नुकसान हो रहा। ऐसे में भविष्य में उनके मकान कभी भी गिर सकते हैं। नीतू देवी, नरोदा देवी ने कहा की कंपनी को नियोजित तरीके से सुरंग का निर्माण करना चाहिए। कहा कि पूर्व में भी ग्रामीणों की ओर से प्रशासन और रेलवे के अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया गया था लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं हो पाई। मौके पर पहुंचे कर्णप्रयाग एसडीएम सोहन सिंह रांगड ने ग्रामीणों ने वार्ता की। एसडीएम ने कहा कि ग्रामीणों के घरों पर पड़ी दरारों का मुआवजा आरवीएनएल की ओर से दिए जाने पर सहमति बनी है। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए। प्रदर्शनकारियों में वीरेंद्र गुंसाई, प्रदीप गुंसाई, सुमित गुंसाई, जय लाल, देवेंद्र गुंसाई, दीपक गुुसाईं और चौकी इंचार्ज लंगासू अमनदीप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन




कोटभूगर्भीय विशेषज्ञों की ओर से गांव का सर्वे कर लिया गया है। इसकी रिपोर्ट आने के बाद विस्थापन की कार्रवाई की जाएगी। - कल्याण सिंह, जनसंपर्क अधिकारी आरवीएनएल,
विज्ञापन
विज्ञापन

ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेलवे परियोजना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed