{"_id":"681373c5715278a09901c0ed","slug":"truck-falls-into-river-driver-missing-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1002-112136-2025-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: नदी में गिरा ट्रक, चालक लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: नदी में गिरा ट्रक, चालक लापता
Thu, 01 May 2025 06:44 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Thu, 01 May 2025 06:44 PM IST
विज्ञापन
ज्योतिर्मठ। मलारी हाईवे पर तपोवन के पास तड़के एक ट्रक ऋषि गंगा में गिर गया। दुर्घटना के बाद से चालक लापता है। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम उसकी तलाश में जुटी हुई है।
बृहस्पतिवार तड़के करीब तीन बजे ज्योतिर्मठ कोतवाली को तपोवन क्षेत्र में ट्रक दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली। उपनिरीक्षक दीपक सावंत के नेतृत्व में एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। पता चला कि निर्माण सामग्री से भरा ट्रक बैक करते समय अनियंत्रित होकर ऋषि गंगा में गिर गया। यह ट्रक एनटीपीसी तपोवन की परियोजना के काम में लगा हुआ था। ट्रक चालक की पहचान उस्मान फैजी (45), निवासी झारखंड के रूप में हुई है। एसडीआरएफ ने अंधेरे में ही सर्च अभियान चलाया लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। कोतवाल प्रभारी देवेंद्र रावत ने बताया कि टीम को मौके पर चालक का मोबाइल, एक हजार रुपये व जूते मिले हैं। लापता चालक की तलाश की जा रही है। संवाद