{"_id":"5f564fe48ebc3e54d16f4404","slug":"truck-drivers-protest-against-illegal-recovery-karnpryag-news-drn355437199","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध वसूली के विरोध में ट्रक चालकों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध वसूली के विरोध में ट्रक चालकों का प्रदर्शन
विज्ञापन
भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) सिमली के गोदाम से जिले के अन्न भंडारों को राशन पहुंचाने वाले ट्रक चालकों ने सिमली में सामान चढ़ाने और उतारने में हो रही अवैध वसूली के विरोध में प्रदर्शन किया। नाराज ट्रक चालकों ने कहा कि जब तक अवैध वसूली बंद नहीं होगी वे राशन नहीं उठाएंगे।
सिमली के एफसीआई गोदाम से पूर्ति विभाग की ओर से चमोली जिले के सभी 16 गोदामों में राशन पहुंचाया जाता है। सोमवार को सिमली गोदाम से राशन उठाने वाले ट्रक चालकों ने एफसीआई के खिलाफ नारेबाजी की। ट्रक चालक सप्लाई एसोसिएशन के अध्यक्ष राजमोहन सजवाण, हरि सिंह, कुलदीप नेगी, कलम सिंह, हरेंद्र सिंह, नंदन सिंह ने कहा कि एफसीआई सिमली से राशन ढोने वाले वाहन चालकों से सामान चढ़ाने और उतारने के नाम पर वसूली की जा रही है। प्रत्येक वाहन से 200 रुपये वसूला जा रहा है। उन्होंने कहा कि राशन को लोड व अनलोड करने की जिम्मेदारी ठेकेदार की है। कई बार वसूली की शिकायत खाद्य विभाग के अधिकारियों से की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
सिमली से पूर्ति विभाग के सभी 16 गोदामों को गेहूं की सप्लाई होती है। सिमली में अवैध वसूली का मामला संज्ञान में नहीं है। मामले की जांच कराई जाएगी। अगर सत्यता पाई गई तो संबंधित के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। - किशोरी लाल शाह, डीएसओ, चमोली।