फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Trolla falls uncontrolled, driver dies

ट्राला अनियंत्रित होकर खाई में गिरा, चालक की मौत

Sun, 21 Jun 2020 09:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2020 09:15 PM IST
विज्ञापन
Trolla falls uncontrolled, driver dies
परखाल-चोपता मोटर मार्ग पर शनिवार रात एक ट्राला अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीण उसे खाई से निकाल उपचार के लिए अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

राजस्व उपनिरीक्षक राजेश्वरी रावत ने बताया कि वाहन नारायणबगड़ से सरकारी गल्ला लेकर कफारतीर गांव गया था। कफारतीर से राशन उतारने के बाद वापस आते समय शनिवार शाम करीब साढ़े सात बजे बंणचौंरी में मंगरा गदेरा के नजदीक खाई में गिर गया। घटना में लोदला गांव निवासी वाहन चालक तेजपाल सिंह रावत (40) पुत्र बलवंत सिंह रावत गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने रात के अंधेरे में खाई में उतरकर तेजपाल को खाई से निकाला। इसके बाद उसे निजी वाहन से सीएचसी कर्णप्रयाग ले जाया गया, जहां करीब रात करीब साढ़े 11 बजे डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। लोदला गांव के प्रधान प्रतिनिधि भगवती प्रसाद जोशी ने बताया कि नारायणबगड-परखाल-चोपता मोटर मार्ग कई जगहों पर बदहाल बना है। पहले भी इस सड़क पर हादसे हो चुके हैं। ग्रामीणों में रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed