फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Tributes paid to the martyrs of the First World War

प्रथम विश्व युद्ध के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Mon, 18 Oct 2021 07:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 07:15 PM IST
विज्ञापन
Tributes paid to the martyrs of the First World War
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सवाड़ गांव पहुंचकर शहीद स्मारक पर प्रथम विश्व युुद्ध के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने सैनिक स्मृति केंद्र में फर्नीचर उपलब्ध कराने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि 21 अक्तूबर को सवाड़ गांव से शहीद सम्मान यात्रा शुरू होगी और इस यात्रा में पूर्व सैनिक सहित छह हजार लोग भाग लेंगे। यात्रा को भव्य रूप देने के लिए कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। बैठक में सैनिक बाबा जसवंत सिंह और बाबा हरभजन सिंह को याद किया गया।
विज्ञापन

शहीदों के आंगन की मिट्टी ले जाकर देहरादून में सैन्यधाम बनाया जा रहा है। इसके तहत 21 अक्तूबर को सवाड़ गांव से शहीद सम्मान यात्रा निकलेगी। इस यात्रा का श्रीगणेश स्वयं मुख्यमंत्री बीरों की भूमि सवाड़ से करेंगे। यात्रा को भव्य रूप देने के लिए सोमवार को सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सवाड़ गांव पहुंचकर पूर्व सैनिकों, पार्टी कार्यकर्ताओं, सवाड़ के ग्रामीणों, प्रशासन व जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर समीक्षा की। मंत्री ने शहीद स्मारक में पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। पंचायत घर में बैठक कर यात्रा की समीक्षा की गई। बैठक में मंत्री जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री का सैन्यधाम बनाना ड्रीम प्रोजेक्ट है। सरकार की ओर से शहीदों के परिवारों को ताम्रपत्र दिया जाएगा। बैठक में विधायक मुन्नी देवी शाह, महेंद्र भट्ट, एसडीएम सुधीर कुमार, पूर्व विधायक जीएल शाह, ब्लॉक प्रमुख दर्शन दानू, ज्योति गैैरोला, जिपंस आशा धपोला, नंदी कुनियाल, जिलाध्यक्ष रघुबीर बिष्ट, कोआर्डिनेटर दलबीर दानू, शीतल गड़िया, रणजीत नेगी, राकेश जोशी, आलम सिंह, उमेश मिश्रा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने की केंद्रीय विद्यालय के संचालन की मांग
- देवाल। पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत की ओर से सवाड़ गांव में केंद्रीय विद्यालय खोलने की घोषणा के बाद यहां पर विद्यालय के संचालन के लिए सवाड़ के ग्रामीणों ने स्वयं के संसाधनों से 35 लाख रुपये लगाकर (सामूहिक रूप से एकत्रित की) अस्थायी भवन खड़ा कर दिया है। गांव के आलम सिंह ने कहा कि इसी सत्र से कक्षाएं संचालित करने का आश्वासन दिया गया था। कक्षाएं चलाने की मांग पर मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि यह मामला केंद्र का है। इस बारे में सीएम से बात की जाएगी। ग्रामीणों ने सैनिक स्मृति केंद्र को संग्रहालय बनाने व इसमें सभी व्यवस्था बनाने की अपील की। भारी बारिश के बाद भी सवाड़ में मंत्री गणेश जोशी के साथ काफी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed