{"_id":"64456c5248bc19898204bb96","slug":"tribute-paid-to-peshawar-incident-legend-veer-karnpryag-news-c-5-1-drn1030-138724-2023-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: पेशावर कांड के महानायक वीर चंद्र सिंह गढ़वाली को दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: पेशावर कांड के महानायक वीर चंद्र सिंह गढ़वाली को दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी एवं मेयर हेमलता नेगी की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेशावर कांड की 93वीं वर्षगांठ पर तहसील परिसर में स्थित महानायक वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी एवं मेयर श्रीमती हेमलता नेगी ने कहा कि इसी दिन पेशावर में वीर चंद्र सिंह गढ़वाली ने अंग्रेजों के हुक्म को नकारते हुए निहत्थे पठानों पर गोली चलाने से इंकार कर राष्ट्र प्रेम और सांप्रदायिक सौहार्द की अनूठी मिशाल कायम की थी। उनके इस साहसिक कदम से आजादी के आंदोलन को और ज्यादा ताकत मिली। कहा कि वीर चंद्र सिंह गढ़वाली के योगदान को पूरा देश हमेशा याद करता रहेगा। उन्होंने उत्तराखंड को समृद्धशाली बनाने का सपना संजोया था। उनके सपनों के अनुरूप उत्तराखंड का समग्र विकास करने की आवश्यकता है। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष संजय मित्तल, पूर्व दर्जाधारी राज्य मंत्री विजय नारायण सिंह, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय रावत, महिला कांग्रेस की नगर अध्यक्ष शकुंतला चौहान, महावीर सिंह रावत, साबर सिंह नेगी, महेंद्रपाल सिंह रावत, छात्रसंघ अध्यक्ष अंकुश घिल्डियाल, विजय माहेश्वरी, रजनीश उप्पल, दिलवर प्रताप, शंकेश्वर प्रसाद सेमवाल, पार्षद अनिल रावत, आशुतोष वर्मा, अमित राज, जितेंद्र भाटिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन