{"_id":"60e4614e8ebc3e549a4944a8","slug":"treasury-workers-boycott-in-gopeshwar-gopeshwar-news-drn3836479187","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोषागार कर्मियों ने किया एक घंटे का कलमबंद कार्य बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोषागार कर्मियों ने किया एक घंटे का कलमबंद कार्य बहिष्कार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपदा प्रभावितों से डीएम वार्ता के वीडियो का छोटा सा अंश सोशल मीडिया में वायरल करने के विरोध में कोषागार कर्मियों ने मंगलवार को एक घंटे का कलमबंद कार्य बहिष्कार किया। इस दौरान कर्मचारियों ने कार्यालय के बाहर धरना भी दिया।
कोषागार कर्मचारियों और अधिकारियों का कहना है कि बातचीत के एक छोटे से हिस्से को सोशल मीडिया पर गलत तरीके से वायरल किया गया है। यह जिलाधिकारी की छवि को धूमिल करने का प्रयास है। उनका कहना है कि डीएम तीन साल से जिले में बेहतर काम कर रही हैं। कोविड काल में लगातार जनता के कार्यों को किया जा रहा है। जिलाधिकारी के बेहतर कार्य को देखते हुए ही केंद्र ने उन्हें सम्मानित भी किया है। एक ईमानदार अधिकारी की छवि को धूमिल करने के प्रयास का वह पूरी तरह से विरोध करते हैं।
इस मौके पर मुख्य कोषाधिकारी डॉ. तंजीम अली, सहायक कोषाधिकारी महिपाल गड़िया, यशवंत सिंह रावत, ममता, मनोज कुमार सती, विनोद कुमार, लेखाकार देवेंद्र गौड़, महादीप नैनवाल, सुनील सिंह, परमेंद्र सिंह रौथाण, हरीश रौतेला, सतीश नेगी, भागचंद, मदन लाल आदि मौजूद थे।