{"_id":"693e987e00290da22f0c1675","slug":"traveling-20-km-for-vaccination-karnpryag-news-c-48-kpg1001-119952-2025-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: टीकाकरण के लिए तय कर रहे 20 किमी का सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: टीकाकरण के लिए तय कर रहे 20 किमी का सफर
Sun, 14 Dec 2025 04:29 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sun, 14 Dec 2025 04:29 PM IST
विज्ञापन
आदिबदरी के सिलपाटा क्षेत्र में नहीं एएनएम सेंटर
छह गांवों की पांच हजार की आबादी झेल रही परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
आदिबदरी। तहसील के सिलपाटा क्षेत्र के अंतर्गत छह गांवों में एएनएम सेंटर की सुविधा ही नहीं है। ऐसे में गर्भवती महिलाओं और बच्चों के टीकाकरण के लिए 20 किमी दूर आदिबदरी आना पड़ता है। ग्रामीणों ने जल्द क्षेत्र में एएनएम सेंटर खोलने की मांग की।
तहसील के सिलपाटा क्षेत्र के अंतर्गत प्यूंरा, पज्याणा, लंगटाई, सिलपाटा, छिमटा, डोल्टू गांवों की आबादी लगभग पांच हजार है। वर्तमान में क्षेत्र में 26 से अधिक नवजात और 14 से अधिक गर्भवती महिलाएं हैं। मगर यहां एएनएम सेंटर ही नहीं है। एएनएम सेंटर के अभाव में इन गांवों की गर्भवती महिलाओं और बच्चों के टीकाकरण के लिए 20 किमी दूर आदिबदरी जाना पड़ता है। छिमटा के ग्राम प्रधान नारायण सिंह नेगी, सिलपाटा की ग्राम प्रधान रेखा देवी, क्षेपंस मुन्नी देवी, सामाजिक कार्यकर्ता भजन सिंह नेगी ने कहा कि यदि नजदीक में ही एएनएम सेंटर खुल जाए तो राहत मिल जाएगी। उन्होंने क्षेत्रीय विधायक और स्वास्थ्य मंत्री से क्षेत्र में जल्द एएनएम सेंटर खोलने की मांग की। वहीं विधायक अनिल नौटियाल ने कहा कि सिलपाटा क्षेत्र में एएनएम सेंटर खोलने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।