फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Training workshop for Ekal Abhiyan zonal teachers begins.

Chamoli News: एकल अभियान अंचल के आचार्यां का अभ्यास वर्ग शुरू

Thu, 16 Jul 2026 07:13 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Thu, 16 Jul 2026 07:13 PM IST
विज्ञापन
Training workshop for Ekal Abhiyan zonal teachers begins.
फोटो-
विज्ञापन

पीपलकोटी। एकल अभियान अंचल गोपेश्वर (पीपलकोटी व मंडल) के आचार्यों का पांच दिवसीय वार्षिक अभ्यास वर्ग बृहस्पतिवार से नगर पालिका सभागार में शुरू हुआ। मुख्य वक्ता उत्तराखंड संभाग सदस्य एवं भाजपा प्रदेश सह-संयोजक (व्यवसाय प्रकोष्ठ) अतुल शाह ने कहा कि एकल अभियान केवल शिक्षा का कार्यक्रम नहीं, बल्कि संस्कारित, आत्मनिर्भर और सशक्त भारत के निर्माण का जनआंदोलन है। उन्होंने कहा कि आचार्य ग्रामीण और जनजातीय क्षेत्रों में शिक्षा के साथ संस्कार, सामाजिक समरसता, स्वावलंबन और राष्ट्रभक्ति का भाव विकसित कर रहे हैं। जिला प्रचारक मिथिलेश ने संगठन की कार्यप्रणाली और उद्देश्यों पर प्रकाश डाला, जबकि सामाजिक कार्यकर्ता अंकित ने एकल विद्यालयों की भूमिका की सराहना की। इस मौके पर हरिप्रसाद ममगाई, रश्मि नेगी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed