{"_id":"5d9e15a88ebc3e01506ef849","slug":"trainee-officers-health-deteriorated-in-trekking-gopeshwar-news-drn322304053","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुद्रनाथ की ट्रेकिंग पर गए प्रशिक्षु आईएएस के दल में शामिल चार प्रशिक्षुओं की तबियत बिगड़ी, हेलीकॉप्टर से किया गया रेस्क्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुद्रनाथ की ट्रेकिंग पर गए प्रशिक्षु आईएएस के दल में शामिल चार प्रशिक्षुओं की तबियत बिगड़ी, हेलीकॉप्टर से किया गया रेस्क्यू
विज्ञापन
चमोली के पनार बुग्याल में अस्वस्थ्य हुए प्रशिक्षु अधिकारी को लेने पहुंचा हेलीकॉप्टर।
- फोटो : GOPESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चमोली जिले के पर्यटन स्थलों की ट्रेकिंग पर निकले प्रशिक्षु आईएएस के दल में शामिल चार सदस्यों का स्वास्थ्य बिगड़ने पर उन्हें हेलीकॉप्टर से गुप्तकाशी भेजा गया है। दल के 26 अन्य सदस्यों को एसडीआरएफ की टीम रेस्क्यू कर गोपेश्वर लाएगी।
इन दिनों प्रशिक्षु आईएएस, आईपीएस और आईएफएस अधिकारियों का दल जिले के पर्यटन स्थलों की ट्रेकिंग पर निकला है। तीनों दल में 30-30 सदस्य मौजूद हैं। सात अक्तूबर को दल मंडल गांव, अनसूया मंदिर होते हुए 2290 मीटर की ऊंचाई पर स्थित चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर में पहुंचा था। आठ अक्तूबर को यह दल मंडल लौट रहा था, तभी दल में शामिल चार प्रशिक्षु अधिकारियों की तबियत बिगड़ गई। उनके साथ मौजूद कर्मचारियों ने इसकी जानकारी जिला पुलिस को दी। पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान ने मंगलवार रात को ही एसडीआरएफ की टीम रुद्रनाथ के लिए रवाना कर दी।
प्रशिक्षु अधिकारी पनार बुग्याल तक पहुंच गए थे। सगर गांव से दस किलोमीटर की खड़ी चढ़ाई पार कर एसडीआरएफ की टीम बुधवार सुबह सात बजे पनार बुग्याल पहुंची, लेकिन अधिकारियों की तबियत ज्यादा बिगड़ने जाने पर जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया के हस्तक्षेप के बाद अस्वस्थ प्रशिक्षु अधिकारियों को हेलीकॉप्टर से गुप्तकाशी भेजा गया। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदकिशोर जोशी ने बताया कि बृहस्पतिवार को एसडीआरएफ की टीम अन्य प्रशिक्षु अधिकारियों को पैदल रेस्क्यू कर गोपेश्वर पहुंचाएगी।