पोखरी-कर्णप्रयाग सड़क चौड़ीकरण का काम शुरू नहीं होने पर लोगों में आक्रोश
सार
लोक निर्माण विभाग की ओर से पोखरी-कर्णप्रयाग सड़क चौड़ीकरण और डामरीकरण का कार्य शुरू नहीं किया जा रहा है जबकि इसके लिए टेंडर भी जारी किए जा चुके हैं। सड़क चौड़ीकरण न होने से यहां दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। कुजासू की ग्राम प्रधान अनीता देवी, पूर्व प्रधान शिवराज राणा, विनगढ़ के पूर्व प्रधान हर्षवर्धन चौहान, भाकपा के नरेंद्र रावत, भाजपा नगर अध्यक्ष जितेंद्र सती और रमेश चौधरी आदि ने लोनिवि के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन भेजकर जल्द सड़क के चौड़ीकरण की मांग की।
विज्ञापन