फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Traffic eased on Badrinath Highway due to construction of motor bridges

मोटर पुलों के निर्माण से बदरीनाथ हाईवे पर सुगम हुआ यातायात

Thu, 27 Jan 2022 10:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jan 2022 10:15 PM IST
विज्ञापन
Traffic eased on Badrinath Highway due to construction of motor bridges
बदरीनाथ हाईवे पर क्षेत्रपाल में एनएच द्वारा बनाया गया पुल। - फोटो : GOPESHWAR
ऑलवेदर रोड परियोजना के तहत बदरीनाथ हाईवे पर कालेश्वर, लंगासू, पुरसाड़ी, देवलीबगड़ और चमोली चाड़ा में नवनिर्मित मोटर पुलों को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया है, जबकि बाजपुर, भकुंडा और मैठाणा में पुलों का निर्माण कार्य इन दिनों जारी है। इन जगहों पर वर्षों पुराने पुलों को छोड़कर नए सिरे से पुलों का निर्माण हुआ है। हाईवे के अधिकांश जगहों पर पुलों का निर्माण होने से इस बार चारधाम यात्रा काफी हद तक सुगम हो जाएगी।
विज्ञापन

बदरीनाथ हाईवे पर कर्णप्रयाग से हेलंग (70 किमी) तक एनएचआईडीसीएल (राष्ट्रीय राजमार्ग एवं ढांचागत विकास) की ओर से अधिकांश जगहों पर ऑलवेदर रोड परियोजना का कार्य पूरा कर लिया गया है। यहां पहले चरण में हिल कटिंग कार्य पूरा करने के बाद कर्णप्रयाग, कालेश्वर, लंगासू, बेडाणू, देवलीबगड़, पुरसाड़ी, चमोली चाड़ा, क्षेत्रपाल, भीमतला और पीपलकोटी में पुलों का निर्माण कार्य पूरा हो गया साथ ही यहां यातायात भी सुचारु हो गया है। भकुंडा, टंगणी और बाजपुर में पुलों का निर्माण कार्य जोरशोर से चल रहा है। यहां हाईवे सुगम हो गया है, जिससे चारधाम यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों को दिक्कतें नहीं होंगी। वहीं हेलंग से जोशीमठ (दस किमी) तक हाईवे चौड़ीकरण कार्य ही शुरू नहीं हो पाया है, जिससे यहां यात्राकाल में वाहनों को आवाजाही में दिक्कतें हो सकती हैं। सेलंग के पास एक वर्ष से हाईवे पर भू-धंसाव हो रहा है, जिसका अभी तक ट्रीटमेंट नहीं किया गया है। एनएचआईडीसीएल के अधिकारियों का कहना है कि चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले निर्माणाधीन मोटर पुलों का निर्माण कार्य भी पूर्ण कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

जोशीमठ से आगे नहीं हुआ हाईवे का ट्रीटमेंट
गोपेश्वर। बदरीनाथ हाईवे पर हेलंग-मारवाड़ी बाईपास मार्ग का निर्माण कार्य अभी तक शुरू नहीं हो पाया है, जबकि जोशीमठ से मारवाड़ी तक हाईवे पर जगह-जगह भू-धंसाव हो रहा है, जो यात्राकाल में दिक्कतें पैदा कर सकता है। विष्णुप्रयाग, टैय्या पुल और गोविंदघाट के समीप हिल साइड ऑलवेदर रोड के कार्य से हाईवे बेहद खतरनाक बना है। लामबगड़ नाला और खचड़ा नाला में भी सुधारीकरण कार्य अभी तक शुरू नहीं हो पाया है। यहां बरसात में लगातार हाईवे पर मलबा और भूस्खलन की दिक्कत बनी रहती है। इधर, बीआरओ के कमांडर कर्नल मनीष कपिल ने बताया कि हाईवे पर इन दिनों सुधारीकरण कार्य चल रहा है। यात्रा से पहले हाईवे को पूरी तरह से चाक-चौबंद कर दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed