फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Tourists will leave their vehicles and go to Auli by taxi.

Chamoli News: अपने वाहन छोड़कर पर्यटक टैक्सी से जाएंगे औली

Sun, 29 Dec 2024 11:06 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sun, 29 Dec 2024 11:06 PM IST
विज्ञापन
Tourists will leave their vehicles and go to Auli by taxi.
ज्योतिर्मठ में टैक्सी यूनियन व प्रशासनिक अ​धिका​रियों के साथ बैठक करते एसडीएम चंद्रशेखर व​​शिष्
गोपेश्वर। नए साल का जश्न मनाने के लिए औली आने वाले पर्यटक अपने वाहनों को औली नहीं ले जा पाएंगे। उन्हें ज्योतिर्मठ के रविग्राम मैदान से स्थानीय टैक्सियों के जरिए औली भेजा जाएगा। ज्योतिर्मठ-औली सड़क पर लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए तहसील प्रशासन ने नया ट्रैफिक प्लान तैयार किया है। यह प्लान 30 दिसंबर से लागू हो जाएगा।
विज्ञापन




नए साल का जश्न मनाने के लिए औली में भारी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं लेकिन सड़क संकरी होने और जगह-जगह बर्फ होने से सड़क पर जाम लग जाता है। इससे निपटने के लिए जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने ज्योतिर्मठ एसडीएम को नया ट्रैफिक प्लान तैयार करने के निर्देश दिए थे। एसडीएम ज्योतिर्मठ चंद्रशेखर वशिष्ठ ने तहसील में रविवार को टैक्सी यूनियन, पुलिस और नगर पालिका के अधिकारियों के साथ बैठक कर ट्रैफिक प्लान तैयार किया। एसडीएम ने बताया कि पर्यटकों को टैक्सी से औली भेजा जाएगा। इसके लिए किराये की दर निर्धारित कर दी गई है। 2500 रुपये एक दिन का आने जाने का किराया निर्धारित है जबकि एक तरफ का 1500 रुपये निर्धारित है। एक वाहन में पांच ही सवारी सफर करेंगी। यह प्लान 30 दिसंबर से लागू कर दिया जाएगा। पर्यटकों के वाहनों को रविग्राम मैदान में खड़ा किया जाएगा। एसडीएम चंद्रशेखर वशिष्ठ ने बताया कि औली रोड पर अधिक वाहन जाने से जाम लगता है। इसलिए यह प्लान तैयार किया है।
विज्ञापन


हिमस्खलन की चेतावनी, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

गोपेश्वर। चमोली जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमस्खलन की चेतावनी को देखते हुए प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों की ट्रेकिंग को रोका गया है साथ ही पर्यटकों व स्थानीय लोगों से सावधानी बरतने व अनावश्यक यात्रा न करने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डिफेंस जियोइंफोर्मेटिक्स रिसर्च एस्टेब्लिसमेंट (डीजीआरआई) चंडीगढ़ की ओर से चमोली के 3000 मीटर की ऊंचाई वाले क्षेत्र में हिमस्खलन का ऑरेंज अलर्ट (डेंजर लेवल-3) 24 घंटे तक के लिए जारी किया है। इसे देखते हुए आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी ने जिला स्तर पर जल विद्युत परियोजना कंपनी के साथ ही स्थानीय लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। उन्होंने अलर्ट में कहा कि हिमस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में निर्माणाधीन परियोजनाओं में कार्यरत कार्मिकों एवं मजदूरों की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाए जाएं। हिमस्खलन से नदियों का जलस्तर अचानक बढ़ सकता है, इसलिए परियोजनाओं में सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाएं। वन व पुलिस विभाग को मौसम अनुकूल होने पर ही ट्रेकिंग दलों को अनुमति देने के लिए कहा गया है। वहीं पुलिस ने आपदा प्रबंधन टीमों को सक्रिय कर लिया है। विभिन्न क्षेत्रों में पुलिस तैनात कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed