फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Tourists gathered for Christmas and New Year

पर्यटन स्थल चोपता में उमड़ा पर्यटकों का सैलाब, एक किलोमीटर तक लगा रहा वाहनों का जाम

Sat, 25 Dec 2021 10:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 10:00 PM IST
विज्ञापन
Tourists gathered for Christmas and New Year
पर्यटन स्थल चोपता की खूबसूरत वादियों का लुत्फ उठाते पर्यटक। - फोटो : GOPESHWAR
क्रिसमस पर पर्यटन स्थलों में पर्यटकों का सैलाब उमड़ आया। औली, चोपता, मंडल सहित विभिन्न पर्यटन स्थलों में पर्यटकों की खूब चहल-पहली बनी हुई है। शनिवार को चोपता में करीब एक किलोमीटर तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन

क्रिसमस और नए साल के जश्न के लिए पर्यटक पहाड़ के पर्यटन स्थलों का रुख कर रहे हैं। इन दिनों पर्यटन स्थल पर्यटकों से भरे हुए हैं। औली, जोशीमठ, चोपता, दुग्गलभिट्टा, मंडल आदि पर्यटन स्थलों में होटलों में एडवांस बुकिंग चल रही है। चोपता पहुंचे नोएडा के यश तिवारी ने बताया कि उनकी दस सदस्यों की टीम चोपता घूमने पहुंची है। वे चंद्रशिला की ट्रेकिंग करने भी पहुंचे। महाराष्ट्र से पहुंचे दिग्विजय और सोनू का कहना है कि वे पिछले चार दिनों से चोपता और औली में घूम रहे हैं। यहां के वातावरण और सुंदरता को कैमरे में कैद किया। का कि यहां बिताए पलों को वे कभी भूल नहीं सकते। उधर, पर्यटकों के वाहनों के लिए चोपता में पार्किंग स्थल न होने के कारण पर्यटक सड़क किनारे ही अपने वाहनों को पार्किंग कर रहे हैं, जिससे यहां बार-बार जाम की स्थिति पैदा हो रही है। शनिवार को भी यहां दोपहर बारह बजे से दो बजे तक जाम लगा रहा। पर्यटकों का कहना है कि औली में भी पार्किंग की समस्या से जूझना पड़ा। पर्यटन स्थलों में वाहन पार्किंग की सुविधा होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed