{"_id":"61d1cc04527c1d47cf2695cb","slug":"tourists-found-dead-in-gaurson-top-were-residents-of-mumbai-gopeshwar-news-drn400554816","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई निवासी थे गौरसों टॉप में मृत मिले पर्यटक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुंबई निवासी थे गौरसों टॉप में मृत मिले पर्यटक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरसों टॉप के बर्फ में मिले दोनों पर्यटकों के शवों की पहचान मुंबई निवासी के रूप में हुई है। पुलिस जांच में पता चला है कि दोनों 13 दिसंबर को घूमने के लिए औली आए थे। आशंका जताई जा रही है कि गौरसों घूमने के दौरान अधिक ठंड से दोनों की मौत हुई होगी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
औली के दस नंबर टावर स्थित वन विभाग की चौकी में कुछ पर्यटकों ने 31 दिसंबर की शाम को सूचना दी थी कि गौरसों टॉप पर बर्फ के बीच दो पर्यटक बेसुध पड़े हैं। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर देखा तो दोनों की मौत हो चुकी थी। एक जनवरी की सुबह जोशीमठ पुलिस, वन विभाग और एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल के लिए रवना हुई और शवों को कड़ी मशक्कत के बाद देर शाम तक जोशीमठ लाया गया। शवों को सीएचसी जोशीमठ की मोर्चरी में रखा गया है।
जोशीमठ पुलिस ने मामले की छानबीन की तो उनकी पहचान संजीव कुमार गुप्ता (50 साल) पुत्र आरएस गुप्ता, निवासी फ्लैट नंबर 2006, 20वीं मंजिल भारत मिल एमएचएडीए कांप्लेक्स गणपतराव कदम मार्ग लोअर परेल वेस्ट मुंबई महाराष्ट्र और सिंशा संजीव गुप्ता (35 साल) निवासी महाराष्ट्र के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि दोनों पर्यटक आठ दिसंबर को मुंबई से देहरादून फ्लाइट से आए थे। 12 दिसंबर को दोनों जीएमवीएन गेस्ट हाउस जोशीमठ में ठहरे और 13 दिसंबर को रोपवे से औली गए। उनका रोपवे से वापसी का टिकट 15 दिसंबर का था। आशंका जताई जा रही है कि दोनों औली से गौरसों घूमने गए और रात होने पर वहीं फंस गए। पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने बताया कि मृतकों के परिजनों से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं डीएम हिमांशु खुराना ने बताया कि मृतक पर्यटकों के लैपटॉप और पेनड्राइव से उनके बारे में जानकारी ली गई। उनके पास से मिले सामान और साक्ष्य से संभावना जताई जा रही है कि वे पति-पत्नी हैं।