फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Tourists celebrated World Snow Day with local people in Auli

औली में स्थानीय लोगों के साथ पर्यटकों ने मनाया वर्ल्ड स्नो डे

Sun, 16 Jan 2022 07:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 07:15 PM IST
विज्ञापन
Tourists celebrated World Snow Day with local people in Auli
वर्ल्ड स्नो डे पर औली में बर्फ से खेलते पर्यटक। - फोटो : GOPESHWAR
औली में रविवार को स्थानीय लोगों के साथ ही यहां पहुंचे पर्यटकों ने वर्ल्ड स्नो डे मनाया। बड़ी संख्या में पर्यटकों ने औली की ढलानों पर बर्फ का जमकर लुत्फ उठाया और स्कीइंग का मजा भी लिया।
विज्ञापन

हर वर्ष जनवरी माह के दूसरे रविवार को वर्ल्ड स्नो डे मनाया जाता है। औली में तीन दिन पूर्व हुई बर्फबारी के बाद मौसम सामान्य होने के बाद यहां इन दिनों बड़ी संख्या में पर्यटक सैर-सपाटे पर पहुंच रहे हैं। स्थानीय लोगों के साथ ही पर्यटकों ने बर्फ के गोले बनाकर एक दूसरे पर फेंककर जमकर बर्फ का आनंद लिया। दिनभर औली में पर्यटकों की चहलकदमी बनी रही। गुजरात की पर्यटक वंदना, विवेक और हर्षित ने बताया कि औली में अच्छी बर्फ देखने के लिए मिली। यहां स्थानीय लोगों के साथ बर्फ का जमकर मजा लिया। औली में बर्फ के साथ ही घना जंगल और दूर-दूर तक फैली हिमाच्छादित पर्वत चोटियां हैं, जो अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं। यहां के सैर-सपाटे पर पहली बार पहुंचे हैं। समय मिला तो यहां दोबारा जरूर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed