{"_id":"6873be9ceed1e4afaa067dab","slug":"today-kalinga-devi-will-arrive-to-meet-kalpeshwar-mahadev-chamoli-news-c-47-1-sdrn1002-113586-2025-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: आज कल्पेश्वर महादेव से मिलने पहुंचेगी कालिंगा देवी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: आज कल्पेश्वर महादेव से मिलने पहुंचेगी कालिंगा देवी
Sun, 13 Jul 2025 07:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sun, 13 Jul 2025 07:41 PM IST
विज्ञापन
गांव में शनिवार रात से शुरू हुआ मुखौटा नृत्य
ज्योतिर्मठ। उगर्म घाटी के भर्की गांव में कालिंका देवी की रथयात्रा का आयोजन किया जा रहा है जिसके तहत देवी की रथयात्रा सोमवार को कल्पेश्वर महादेव से मिलने जाएगी। वहां से देवी अपने धर्म भाई भगवान घंटाकर्ण से मिलने उर्गम पहुंचेगी। इसको लेकर गांव में मुखौटा नृत्य का आयोजन किया जा रहा है।
भर्की गांव की कालिंगा देवी की रथयात्रा इन दिनों गांव में भ्रमण कर रही है। रथ यात्रा सोमवार को कल्पेश्वर पहुंचेगी। जहां देवी कल्पेश्वर महादेव से मिलेंगी। स्थानीय निवासी लक्ष्मण सिंह नेगी ने बताया कि रथ यात्रा के तहत गांव में रात को मुखौटा नृत्य का मंचन शुरू किया जा रहा है।
शनिवार रात को हुए मुखौटा नृत्य में गणेश-ब्रह्मा सहित अन्य देवी देवताओं के नृत्य किए गए। वहीं अन्य ग्रामीण भी इसमें प्रतिभाग कर रहे हैं। कालिंका मां के कल्पेश्वर महादेव से मिलने को लेकर कल्पेश्वर मंदिर भव्य तरीके से सजाया गया है। वहां से देवी अपने धर्म भाई घंटाकर्ण से मिलने जाएंगी।