फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Today Dr. Himani Vaishnav will communicate directly

Chamoli News: आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीधे संवाद करेंगी डॉ. हिमानी वैष्णव

Mon, 26 Jun 2023 11:49 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jun 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
Today Dr. Himani Vaishnav will communicate directly
विज्ञापन




नमो एप के माध्यम से लाभार्थी संग सेल्फी अभियान में देश में टॉप टेन में हुईं शामिल

भाजपा महिला मोर्चा चमोली की जिलाध्यक्ष डॉ. हिमानी वैष्णव मंगलवार को (आज) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीधे संवाद करेंगी। नमो एप के माध्यम से लाभार्थी संग सेल्फी अभियान में वे देश में टॉप टेन में शामिल हुई हैं।


डॉ. हिमानी वैष्णव (नगर पंचायत नंदप्रयाग की अध्यक्ष भी हैं।) ने बीते माह घर-घर जनसंपर्क अभियान के तहत केंद्र सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों के साथ सेल्फी खींचकर नमो एप और सरल एप पर कुल 1604 फोटो अपलोड कीं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम में मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशभर के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इस दौरान वे लाभार्थी संग सेल्फी अभियान में चयनित पार्टी पदाधिकारियों से भी संवाद करेंगे। उत्तराखंड से डॉ. हिमानी वैष्णव का चयन हुआ है। वे प्रधानमंत्री को संगठन से संबंधित सवाल भी पूछेंगी। भाजपा महिला मोर्चे की प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल ने कहा कि डॉ. हिमानी वैष्णव अन्य महिला कार्यकर्ताओं के लिए भी प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने पूरे मनोयोग से महिला मोर्चे की बागडोर संभाली हैं। समस्त महिला पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बदौलत ही यह संभव हो पाया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed