{"_id":"5dfcee998ebc3e881f4dc339","slug":"to-study-the-geographical-structure-of-dewal-karnpryag-news-drn330016267","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवाल की भौगोलिक संरचना का करेंगे अध्ययन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवाल की भौगोलिक संरचना का करेंगे अध्ययन
विज्ञापन
देवाल क्षेत्र में भौगोलिक संरचना का अध्ययन किया जाएगा। इसके लिए दिल्ली विश्वविद्यालय व दिल्ली स्कूल ऑफ इकनोमिक्स के भूगोल विभाग के प्रोफेसर व शोधार्थियों ने पर्वतीय पारिस्थितिकी तंत्र के विभिन्न पहलुओं पर शुक्रवार से शोध कार्य शुरू कर दिया है।
दिल्ली विवि के प्रोफेसर बीडब्लू पांडेय, डा. बीरेंद्र नेगी व शोध छात्र-छात्राओं ने बताया कि एक सप्ताह तक देवाल की भौगोलिक संरचना के साथ-साथ आपदाग्रस्त गांवों का अध्ययन किया जाएगा। इसके अलावा क्षेत्र में हो रहे जलवायु परिवर्तन, भूमि उपयोग, जल संसाधन की स्थिति व प्रबंधन, कृषि, महिलाओं का स्वास्थ्य एवं उनकी जीवनचर्या, आपदा प्रबंधन, पर्वतीय संस्कृति, पर्वतीय अप्रवास के कारण एवं निवारण, जैविक कृषि एवं आर्थिक विकास, आजीविका परिवर्तन, हार्टिकल्चर, मत्स्य, डेयरी व पर्यटन विकास के विभिन्न पहलुओं का अध्ययन करके जानकारी जुटाई जाएगी। उन्होंने कहा कि पहाड़ों में जलवायु परिवर्तन के कारण प्रकृति में कई बदलाव आ रहे हैं। साथ ही पानी के स्रोत खत्म हो रहे हैं। एक सप्ताह तक शोध करने के बाद देवाल मुख्यालय में शिविर लगाकर लोगों को यहां की जलवायु परिवर्तन व भौगोलिक संरचना के बारे में कई जानकारियां दी जाएंगी। इस मौके पर प्रमुख दर्शन दानू, जिपं सदस्य आशा धपोला, कनिष्ठ उपप्रमुख हीरा सिंह और सोबन खत्री सहित कई मौजूद रहे।