{"_id":"56eeabf44f1c1ba334f14e34","slug":"to-curb-illegal-alcohol-outspoken-women","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध शराब पर रोक के लिए महिलाएं मुखर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध शराब पर रोक के लिए महिलाएं मुखर
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली
Updated Sun, 20 Mar 2016 07:26 PM IST
विज्ञापन
गुस्साई महिलाएं
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिमली बाजार और आस पास पहुंचाई जा रही अवैध शराब के खिलाफ महिलाएं मुखर हो गई हैं। रविवार को महिलाओं ने बैठक कर अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी के साथ ही सामाजिक कार्यों में शराब के प्रचलन पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
महिलाओं ने कहा यदि बाजार में अवैध शराब की खेप पकड़ी गई या सामाजिक कार्यों में शराब परोसी गई तो पांच हजार रुपये आर्थिक दंड के अलावा कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। महिलाओं ने बाजार में अवैध शराब पहुंचाने के विरोध में प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की।
विज्ञापन
ग्राम पंचायत मज्याड़ी के सिमली गांव में आयोजित बैठक में महिलाओं ने कहा कि तहसील मुख्यालय से जुड़े होने के चलते सिमली बाजार और आस पास के क्षेत्रों में अवैध शराब पहुंचाई जा रही है। लोग स्टेटस सिंबल के रूप में सामाजिक समारोहों में शराब परोस रहे हैं, जिससे युवा पीढ़ी को नशे की लत लग रही है।
विज्ञापन
गांव में शराबियों के हुड़दंग और विवादों के चलते बच्चों की मानसिक स्थिति पर भी बुरा प्रभाव पड़ रहा है। महिला मंगल दल अध्यक्ष विश्वेश्वरी देवी की अध्यक्षता में हुई बैठक में महिलाओं ने शराब के प्रचलन और बिक्री पर नाराजगी जताते हुए प्रदर्शन की चेतावनी भी दी।
इस मौके पर ग्राम प्रधान सतेश्वरी देवी, जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र सिंह नेगी, क्षेत्र पंचायत सदस्य मनोज पुंडीर, कमला देवी, दर्शनी देवी, सुशीला देवी, मंगसीरी देवी और तुलसी देवी आदि मौजूद थे।