{"_id":"6a2420e78749c8229b0d9ea7","slug":"tips-for-adopting-self-employment-karnpryag-news-c-48-1-kpg1003-124313-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: स्वरोजगार अपनाने के दिए टिप्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: स्वरोजगार अपनाने के दिए टिप्स
Sat, 06 Jun 2026 07:00 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sat, 06 Jun 2026 07:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौचर। शनिवार को नगर क्षेत्र में मोल्यार आर फाउंडेशन व बहू बेटी सेवार्थ समूह की ओर से आयोजित महिला उद्यमिता विकास प्रशिक्षण में महिलाओं को स्वरोजगार अपनाने के टिप्स दिए गए। बहू बेटी सेवार्थ समूह की अध्यक्ष काजल भंडारी ने कहा कि शिविर में स्थानीय उत्पादों की पैकेजिंग, ब्रांडिंग और बाजार से जोड़ कर उनकी आर्थिकी को सबल करने के टिप्स दिए गए। इस मौके पर मोल्यार आर फाउंडेशन के संस्थापक दुर्गा सिंह भंडारी, भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता सतीश लखेड़ा, सरोजनी भंडारी, अनिल जोशी आदि मौजूद रहे। संवाद
...................
वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता के निधन पर जताया शोक
नारायणबगड़। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और गड़नी क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता बलवंत सिंह नेगी के आकस्मिक निधन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और जन प्रतिनिधियों ने शोक जताया। शनिवार को उनका अंतिम संस्कार पैतृक घाट मींग गदेरे में किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र सिंह रावत, बिजेंद्र रावत, ब्लॉक प्रमुख गणेश चंदोला, आदि ने उनके निधन को क्षेत्र के लिए अपूर्णीय क्षति बताया। संवाद
......................
छात्र- छात्राओं ने सीखा सेहत का मंत्र
कर्णप्रयाग / देवाल। आयुष्मान आरोग्य मंदिर घेस के तत्वावधान में राइंका घेस में आयोजित एक दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 60 छात्र- छात्राओं ने प्रतिभाग किया। योग अनुदेशक सुजान सिंह व पार्वती ने छात्र- छात्राओं को योग के शारीरिक, मानसिक व आध्यात्मिक लाभों की जानकारी दी। इस अवसर पर चिकित्सालय प्रभारी रमेश भट्ट, प्रधानाचार्य बसंत लाल, वीपी पांडे आदि मौजूद रहे। वहीं राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय चमोला की ओर से सिमल्ट गांव में आयोजित शिविर में डॉ. हिमांशु डिमरी और योग अनुदेशक सतेंद्र कुमार ने 30 ग्रामीणों को योगाभ्यास और प्राणायाम की विभिन्न विधाओं की जानकारियों से अवगत कराया। संवाद
विज्ञापन
..................
विधायक व वन विभाग के कर्मियों ने किया पौधरोपण
देवाल। ब्लॉक के वन विश्राम गृह परिसर में विधायक भूपाल राम टम्टा ने वन विभाग के कर्मियों के साथ मिलकर पौधरोपण किया। इस मौके पर विधायक टम्टा ने कहा कि हमारा प्रयास आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण प्रदान करना है। इस मौके पर प्रमुख तेजपाल रावत, कनिष्ठ प्रमुख पिंकी देवी, रेंज अधिकारी मनोज देवराड़ी, आदि मौजूद रहे। संवाद
.............................
उपाध्यक्ष का दायित्व मिलने पर लोगों ने जताई खुशी
कर्णप्रयाग। धामी सरकार की ओर से भाजपा के वरिष्ट कार्यकर्ताओं को दायित्व देने का सिलसिला जारी है। ब्लॉक के नाकोट गांव के आचार्य संतोष खंडूड़ी को जनसंख्या विश्लेषण समिति के उपाध्यक्ष का दायित्व मिलने पर पार्टी कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने खुशी जताई है। विधायक अनिल नौटियाल, जिला महामंत्री अरूण मैठाणी, नवीन खंडूड़ी, ग्राम प्रधान नाकोट शैलेश पुरोहित, आदि ने खुशी जताते हुए मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भट्ट का आभार जताया है। संवाद
....................
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय झिंझोणी के उच्चीकरण की मांग
नारायणबगड़। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय झिंझोणी को उच्चीकृत करने की मांग को लेकर अभिभावक संघ ने मुख्य शिक्षाधिकारी को ज्ञापन दिया। विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा देने और इंटरमीडिएट करने के लिए 14 किमी दूर राजकीय इंटर कॉलेज भगवती जाना पड़ता है। बताया कि झिंझोणी गांव से जीआईसी भगवती जाने वाले पैदल मार्ग पर भयंकर जंगल और खतरनाक चट्टानों से होकर गुजरना पड़ता है। ज्ञापन में महावीर सिंह, बचन सिंह, महिपाल सिंह, कविता देवी, बबीता देवी आदि के हस्ताक्षर हैं। संवाद
...............................
नाम परिवर्तन के लिए भेजा पत्र
गैरसैंण। पूर्व जिपंस हीरा सिंह फनियाल, फरकण्डे निवासी हिम्मत सिंह आदि ने राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गैरसैंण का नाम बदलकर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गैरसैंण फरकण्डे करने की मांग की है। उन्होंने क्षेत्र की सांस्कृतिक व ऐतिहासिक पहचान को अक्षुण बनाए रखने के लिए काॅलेज का नाम बदलने की मांग की है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ केएन बरमोला के माध्यम से उन्होंने उच्च शिक्षा निदेशक को पत्र प्रेषित किया। संवाद
.......................
भूस्वामियों को नहीं मिला सड़क कटिंग का मुआवजा
आदिबदरी। कांसुवा राजजात मार्ग के निर्माण में काटे गए खेतों का भूस्वामियों को मुआवजा नहीं मिल पाया है। लोनिवि गौचर के अंतर्गत ताल-कांसुवा मोटर मार्ग को बने तीन वर्ष से अधिक का समय बीत गया है लेकिन हरगांव, मैरोली, मंडल गांव, माधो घाट के भूस्वामियों को मुआवजा नहीं मिल पाया है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर शीघ्र मुआवजा नहीं दिया गया। तो विभाग के विरुद्ध सभी गांवों के ग्रामीण प्रदर्शन करेंगे। संवाद