फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Tiles uprooted within a month due to poor quality

घटिया गुणवत्ता के कारण एक महीने में ही उखड़ गई टाइल्स

Mon, 10 May 2021 11:07 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 10 May 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
Tiles uprooted within a month due to poor quality
नगर के आंतरिक मार्गों पर इन दिनों नगर पालिका की ओर से टाइल्स बिछाए जा रहे हैं, लेकिन घटिया गुणवत्ता के चलते कई रास्तों से एक माह में ही टाइल्स उखड़ने लग गए हैं। लोगों ने इसकी शिकायत जिलाधिकारी से भी की, लेकिन इस ओर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। महावीर सिंह, रघुवीर और लखपत बुटोला का कहना है कि पालिका की ओर से लाखों रुपये खर्च कर पैदल रास्तों पर सीसी मार्ग के ऊपर से टाइल्स बिछाई जा रही है, लेकिन टाइल्स अभी से उखड़ रही है। कहा कि नगर पालिका की ओर से टाइल्स बिछाने के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है। सरकारी धन का खुलेआम दुरुपयोग किया जा रहा है। रास्तों के किनारे नालियों का निर्माण भी मानक के अनुसार नहीं किया जा रहा है। जल निगम के रास्ते में एक माह पूर्व बिछाई टाइल्स भी जगह-जगह से उखड़ गई हैं। इधर, नगर पालिका के ईओ अनिल पंत का कहना है कि इसे दिखवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed