फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Three people including father-in-law, brother-in-law arrested for killing woman

महिला की हत्या के आरोप में ससुर, देवर समेत तीन लोग गिरफ्तार

Sun, 13 Jun 2021 07:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jun 2021 07:18 PM IST
विज्ञापन
Three people including father-in-law, brother-in-law arrested for killing woman
महिला की हत्या के आरोप में पुलिस ने मृतका के ससुर, देवर और एक रिश्तेदार को गिरफ्तार किया है। जबकि मामले में मुख्य आरोपी पति को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

जोशीमठ थाने में बृहस्पतिवार को अभिषेक कुमार (20) ने तहरीर दी थी कि उसके सौतेले पिता अमित कुमार (27) ने परिजनों के साथ मिलकर उसकी मां सरिता देवी (39) की हत्या कर दी थी। पुलिस ने मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज करते हुए उसी दिन आरोपी अमित कुमार को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही थी। अब मामले में तीन अन्य लोगों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसमें (आरोपी का पिता) ओम प्रकाश (51), (भाई) सुमित कुमार (25) और (रिश्तेदार) हरीश लाल (37) तीनों निवासी सिल्ला बामण गांव, थाना अगस्तमुनि जिला रुद्रप्रयाग के निवासी शामिल हैं।
विज्ञापन

जोशीमठ कोतवाली के कोतवाल राजेंद्र सिंह खोलिया ने कहा कि अमित ने पूछताछ में बताया कि उसका पत्नी के साथ अक्सर झगड़ा होता रहता था। इसी झगड़े के बीच उसकी मौत हो गई। कोतवाल ने बताया कि अमित की निशानदेही पर इन तीनों लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्हें कोर्ट में पेश करने की तैयारी की जा रही है। मामले की जांच की जा रही है। जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed