फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Three patrol teams left for the protection of wildlife

वन्य जीवों की सुरक्षा के लिए तीन गश्ती दल रवाना

Wed, 02 Jun 2021 07:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jun 2021 07:12 PM IST
विज्ञापन
Three patrol teams left for the protection of wildlife
नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क में वन्य जीवों की सुरक्षा के लिए नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क प्रशासन ने अपनी गश्ती टीमों को अलर्ट कर दिया है। पार्क की ओर से तीन गश्ती दलों को उच्च हिमालयी क्षेत्रों के लिए रवाना कर दिया है। एक जून को नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क और फूलों की घाटी को पर्यटकों के लिए खोला जाना था, लेकिन कोरोना के कारण दोनों राष्ट्रीय उद्यान बंद पड़े हैं, जिससे यहां वन्य जीवों की तस्करी की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन

बुधवार को नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क का एक दल वंशीनारायण से होते हुए उच्च हिमालयी क्षेत्रों में पहुंचा, जबकि दूसरा दल नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क में धराशी पास और तीसरा दल कुंवारीपास की ओर रवाना हुआ। ये दल क्षेत्र का निरीक्षण कर एक सप्ताह में लौटेंगे। ये उच्च हिमालयी क्षेत्रों में मानवीय गतिविधि व वन्य जीवों की स्थिति के बारे में नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क प्रशासन को अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे। एक टीम को फूूलों की घाटी के लाता क्षेत्र में भी भेजा गया है। यहां अति दुर्लभ प्रजाति के वन्य जीव जंतु, पशु, पक्षी रहते हैं। यहां वन तस्करों के घुसने की अधिक संभावना बनी रहती है। कई बार तस्करों के कुमाऊं क्षेत्र से भी गढ़वाल रेंज के जंगलों में घुसने की संभावना बनी रहती है, जिसे देखते हुए राष्ट्रीय पार्क ने अपने टीमों को अलर्ट मोड में रख दिया है। वहीं नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के उपवन संरक्षक नंद बल्लभ शर्मा ने बताया कि हर हफ्ते सभी उच्च हिमालई क्षेत्रों में जिनकी ऊंचाई 3000 से 4000 मीटर तक की है, वहां तक गश्ती दलों को भेज दिया है। तस्करों की धर पकड़ के लिए टीम को रवाना किया गया है, जिसमें महिलाएं वन आरक्षी वन दरोगा भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed